Home haryana 385 पदों पर भर्तीः उपभोक्ता भंडारों एवं केवीएसएस में नौकरी के लिए जुलाई माह में होगी परीक्षा

385 पदों पर भर्तीः उपभोक्ता भंडारों एवं केवीएसएस में नौकरी के लिए जुलाई माह में होगी परीक्षा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को बताया कि राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से सहकारी उपभोक्ता हॉलसेल भण्डारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में 385 पदों पर भर्ती के लिए जुलाई माह में परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए है। आंजना ने बताया कि सहकारी उपभोक्ता हॉलसेल भण्डारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/जूनियर असिस्टेंट/सेल्समेन/गोडाउन कीपर/स्टोर कीपर/टाईपिस्ट/कैशियर के 385 पदों पर 30 अप्रेल तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र शीघ्र ही बोर्ड की https://rajcrb.rajasthan.gov. in पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करे। सहकार भर्ती बोर्ड को उक्त पदों की संख्या में वृद्धि अथवा कटौती करने का अधिकार होगा। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?