न्यूज डेक्स संवाददाता
नरवाना। रिश्वतखोरी में लिप्त हरियाणा के सरकारी अधिकारियों पर विजिलेंस का शिकंजा रोजाना पड़ रहा और बुधवार को नगर परिषद नरवाना के एग्जीक्यूटिव आफिसर (ईओ) राजेंद्र सिंह को भवन निर्माण बिल पास करने की एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।इस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। बिल्डिंग निर्माण ठेकेदार बलकार ने स्टेट विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि वह बिल्डिंग निर्माण करता है और उसने नगर परिषद नरवाना के तहत निर्माण कार्य का ठेका लिया हुआ है। निर्माण कार्य के बिल पास करवाने की एवज में नगर परिषद नरवाना का एग्जीक्यूटिव आफिसर राजेंद्र सिंह 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।