Home haryana 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर के निर्माण कार्य को दी जा रही है गति : गोयल 

18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर के निर्माण कार्य को दी जा रही है गति : गोयल 

by ND HINDUSTAN
0 comment

पहले 17वीं मंजिल को किया जा रहा है तैयार, दूरबीन के माध्यम से देख सकेंगें सभी तीर्थों को 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे गीता ज्ञान मंदिर के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा है कि कुरुक्षेत्र में बनने वाले गीता ज्ञान मंदिर का निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। यह मंदिर जल्द ही तैयार होकर जनता को सुपुर्द होगा। गीता ज्ञान मंदिर बहुत ही आकर्षक एवं भव्य होगा। वे शनिवार को गीता ज्ञान मंदिर में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुरुक्षेत्र के डीएसपी टे्रफिक रमेश गुलिया ने भी निर्माणाधीन मंदिर को देखा। प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर गीता के 18 अध्यायों पर आधारित है। इस मंदिर में सबसे पहले 17वीं मंजिल को तैयार किया जा रहा है। इस मंजिल पर विभिन्न व्यू तैयार किए जा रहे हैं। यहां से दूरबीन के माध्यम से आकर्षक तरीके से पवित्र ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व अन्य मंदिरों और धार्मिक स्थलों को देखा जा सकेगा। इस मौके पर उनके साथ वाइस चेयरमैन एनके गोयल, उपाध्यक्ष हरिमोहन गर्ग, महामंत्री सुभाष बिंदल, कोषाध्यक्ष देशराज सिंगला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, आईसी बंसल, सतीश अग्रवाल, गिरीश मितल, राजेंद्र गुलिया, भरत मंगला व राकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

एशिया का सबसे बड़ा मंदिर बनेगा : गोयल 
राजेश गोयल ने कहा कि यह मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर के ऊपर 276 स्क्वायर गज का गुंबद भी बनाया गया है जोकि विश्व में पहले नंबर पर बड़ा है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण जल्द पूरा हो इसके लिए कुरुक्षेत्र व पूरे हरियाणा से लोगों को जोड़ा जा रहा है। हरियाणा में बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में ही कुरुक्षेत्र में दो बैठकें हो चुकी हैं जिसमें काफी नए लोग इस मंदिर कमेटी से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों से भी लोगों को जोड़ा जा रहा है। वहीं मंदिर निर्माण कार्य के चेयरमैन ईश्वर बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की कोरोना की वजह से मंदिर निर्माण का कार्य धीमा हो गया था जिसे फिर से गति दी जा रही है। मंदिर निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर को मेले में आने वाले लोगों के लिए आरक्षित रखा गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?