Home Kurukshetra News धान का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार:धनखड़

धान का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार:धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा प्रदेशाध्यने भाजपा नेता धुम्मन सिंह के निवास पर की राईस मिलर्ज एसोसिएशन से बात

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 1 अक्टूबर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसानों-व्यापारियों की तमाम समस्याओं का समाधान करके किसानों की धान का एक-एक दाना सरकार की खरीद एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही मंडियों से लिफ्टिंग के कार्य को भी तेजी से करवाने के आदेश एजेंसियों के अधिकारियों को जारी कर दिए गए है। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ वीरवार को देर सायं सैक्टर 7 में भाजपा के वरिष्ठ नेता धुम्मन सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा राईस मिलर्ज एसोसिऐशन के पदाधिकारियों ज्वैल सिंगला, विनोद कुमार सहित अन्य व्यापारियों से बातचीत की है। यहां पर व्यापारियों ने लिफ्टिंग और धान खरीद के बारे में अपनी समस्याएं रखी। प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार व्यापारियों, किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी है और सभी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इस सीजन में किसानों की फसल को खरीदने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं नजर रखे हुए है, इसलिए किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए वरिष्ठï अधिकारियों की भी मंडियों के अनुसार जिम्मेवारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कृषक उत्पाद, व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 को पारित होने से देश के करोड़ों किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। अब किसान अपनी फसलों को मंडी, खेत और देश के किसी भी कोने में लाभकारी मुल्य पर बेच सकेंगे। इस विधेयक के पारित होने से न तो मंडिया खत्म होंगी और ना ही एमएसपी। इन बिलों का मंडी और एमएसपी से कोई सरोकार नहीं है, किसान अपनी फसलों को मंडियों में न्यूनतम मुल्य पर पहले की तरह बेचते रहेंगे। केन्द्र और राज्य सरकार ने हमेशा किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का काम किया है और आगे भी निरंतर व्यापारियों और किसानों को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा और राज्यसभा में कृषि बिलों को पारित करके किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया है। अब किसानों की फसल के खरदीदारों की संख्या बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के चलते किसानों की आय में जबरदस्त इजाफा होगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबुत होगी। कृषि बिलों से ना तो मंडी खत्म होगी और ना ही एमएसपी खत्म होगा। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और भविष्य में भी सरकार फसलों को एमएसपी पर ही खरीदने का काम करेगी। इस सीजन में हरियाणा में कई फसलों के एमएसपी में भारी बढ़ौतरी की है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, कैथल भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मंदीप विर्क, कैथल के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत चहल, विनित बजाज, रामलाल, सतीश दयाल, कृष्ण लालर, प्रदीप सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?