Home Kurukshetra News स्वच्छ कुरुक्षेत्र का सपना साकार करने को सब संभाले कमान:मलिक

स्वच्छ कुरुक्षेत्र का सपना साकार करने को सब संभाले कमान:मलिक

by ND HINDUSTAN
0 comment

महात्मा गांधी की जयंती पर किया 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाडे़ का शुभांरभ

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर।  डीएमसी नरेंद्र मलिक ने कहा कि स्वच्छ कुरुक्षेत्र के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता मित्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को एक मंच पर एकत्रित होकर खुद अपने हाथों में स्वच्छता की कमान संभालनी होगी। इस कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के कर्तव्य और दायित्व को भी समझने की जरूरत है, इस जिले का अगर प्रत्येक नागरिक अपने घर, माहौल्ले को साफ रखेगा तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र स्वच्छ जिला बनकर सामने आएगा।

डीएमसी नरेन्द्र मलिक शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित स्वच्छता पखवाडे का शुभारंभ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले डीएमसी नरेन्द्र मलिक, हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गठित स्टेट टॉस्क फोर्स के सदस्य जोगिन्द्र रत्ता, नप सचिव केएल बटला, एक्सईएन मियां सिंह, एमई ईश्वर वर्मा, एएसआई रूप रविन्द्र सिंह बिश्नोई ने रेलवे रोड़ पर राष्टï्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और मेन बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूलों की माला और पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान डीएमसी नरेन्द मलिक और एसटीएफ के सदस्य जोगिन्द्र रत्ता ने रेलवे रोड़ से स्वच्छता रैली को हरि झंडी देकर विधिवत रूप से 17 अक्तूबर तक चलने वाले 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाडा के जिला स्तरीय कार्यक्रम का भी  शुभारंभ किया। इतना ही नहीं डीएमसी ने शहर की सभी सीवरेज लाईन को स्वच्छ बनाने के लिए आधुनिक मशीन का बटन दबाकर सीवरेज लाईन को साफ करने के कार्य का भी आगाज किया। 

डीएमसी नरेन्द्र मलिक ने कहा कि उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के मार्गदर्शन में  राष्टï्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती समारोह पर नगरपरिषद थानेसर, नपा पिहोवा, ईस्माईलाबाद, शाहबाद, लाडवा में स्वच्छता पखवाडा की शुरूआत की गई है। इस स्वच्छता पखवाडे के दौरान 2 अक्तूबर से लेकर 17 अक्तूबर तक पांचों यूएलबी में स्वच्छता सम्बंधी अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यूएलबी में सीवरेज लाईन को भी साफ बनाने के लिए आधुनिक मशीन से कार्य शुरू किया गया है।

इस मशीन के द्वारा सारी सीवरेज पाईप लाईन की सफाई की जाएगी और किसी भी सीवरेज को जाम नहीं होने दिया जाएगा। इसी के साथ ही यूएलबी की हैल्प लाईन की भी सुविधा शुरू की है। इस हैल्प लाईन पर कोई भी व्यक्ति स्वच्छता संबंधी कोई भी जानकारी दे सकता है। उन्होंने रेलवे रोड, सुभाष मंडी, न्यू कालोनी सहित अन्य ईलाकों में स्वच्छता का जायजा लेने के उपरांत नप अधिकारियों को आदेश दिए कि शहर में जितने भी गारबेज बिन्दू है उनकी सफाई की जाए और यह अभियान पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ चलाना है।  ए

सटीएफ के सदस्य जोगिन्द्र रत्ता ने कहा कि राष्टï्रपिता के महात्मा गांधी की जयंती समारोह पर स्वच्छता पखवाडे जैसे कार्यक्रम को शुरू करना एक सराहनीय कदम है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से शहरों की सफाई व्यवस्था संभव हो पाती है और लोगों में जागरूकता भी आती है। जब शहर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होगा तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र जिला सबसे स्वच्छ जिलों की श्रेणी में पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्रों और अधिकारियों पर पूरी मेहनत और लग्न के साथ अपनी डयूटी को पूरा करना होगा। इस मौके पर जेई मंगू राम, नेहा, प्रशांत, एसआई संजय, गौरव बटला सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

9 बजे से सायं 6 बजे तक कर सकते है कन्ट्रोल रूम में शिकायत

डीएमसी नरेन्द्र मलिक ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र जिले की पांचों यूएलबी में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है और इन कन्ट्रोल रूम के लिए हैल्प लाईन नम्बर भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद थानेसर का हैल्प लाईन नम्बर 9770513514, नपा इस्माईलाबाद का 8053252533,पिहोवा के लिए 9888887712 जारी किए है। इन नम्बरों पर कोई भी व्यक्ति सफाई व्यवस्था से सम्बन्धित जानकारी दे सकता है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?