कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के अधीक्षक विनोद कुमार को सहायक कुलसचिव (बजटिड) के पद पर पदोन्नति को तुरन्त प्रभाव से अनुमति दी है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।