Home Kurukshetra News हरियाणा सरकार ने पात्र शिक्षकों से राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के आवेदन किए आमंत्रित

हरियाणा सरकार ने पात्र शिक्षकों से राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के आवेदन किए आमंत्रित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक ने कहा कि हरियाणा सरकार ने योग्य अध्यापकों से राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक ओपन कर दिया गया है जिस पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2022 है।डीईओ बलजीत मलिक ने बातचीत करते हुए कहा कि सेकेंडरी शिक्षा विभाग हरियाणा के निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है जिसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए इस बार आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित करने की सूचना दी गई है, साथ ही अपने अधीनस्थ सभी कार्यालयों एवं विद्यालयों को यह पत्र भेजकर लिंक 14.192.19.188/स्टेटअवार्ड2022 के माध्यम से राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 हेतु योग्य शिक्षकों को स्वयं नामांकन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए है। इस लिंक पर इस पुरस्कार से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, निर्धारित मापदंड एवं पुरस्कारों की संख्या तथा अन्य जानकारी उपलब्ध है। केवल इस लिंक अथवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर आवेदक शिक्षक द्वारा पोर्टल या लिंक पर अपना आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या महसूस होती है तो वह विभाग की ईमेल या फिर हेल्पलाइन नंबर  0172-5049801 पर संपर्क कर सकता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?