Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले आए सामने:सुखबीर,8 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर किया डिस्चार्ज, कुरुक्षेत्र में 19534 में से 18709 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव

कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले आए सामने:सुखबीर,8 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर किया डिस्चार्ज, कुरुक्षेत्र में 19534 में से 18709 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र 27 जुलाई जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 25 नए केस सामने आए है और 8 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 218 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 19534 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके है, जिनमें से 18709 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 25 नए केस सामनें आएं है, जिनमें शाहबाद से 21 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर 13 लाडवा से 30 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा गांव अरूणाय से 24 वर्षीय युवती व 30 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर 8 पिहोवा से 39 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर 1 पिहोवा से 45 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर 8 पिहोवा से 14 वर्षीय युवती व वार्ड नम्बर 8 से ही 14 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद वार्ड नम्बर 12 से 71 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, वार्ड नम्बर 6 शाहबाद से 26 वर्षीय व्यक्ति, हरि नगर पिहोवा से 36 वर्षीय व्यक्ति, आजाद नगर कुरुक्षेत्र से 4 वर्षीय बच्ची, गंाव गुमथलाग गढु पिहोवा से 65 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 कुरुक्षेेत्र से 65 वर्षीय महिला, तिलक कालोनी पिहोवा से 55 वर्षीय व्यक्तिख् गांव ढेरुमाजरा से 30 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष नगर से 25 वर्षीय युवती, सैक्टर 4 से 53 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 5 से 51 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद सैक्टर-1 पार्ट वन 41 वर्षीय व्यक्ति, गूगा माड़ी माजरा से 30 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर 8 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसमें रेलवे कालोनी से एक महिला, लाडवा से 8 वर्षीय बच्चा, लाडवा से 35 वर्षीय महिला, छटी पातशाही सिख मिशन से 26 वर्षीय युवक, सैक्टर 7 से 30 वर्षीय व्यक्ति व 54 वर्षीय महिला, खेड़ी मारकंडा से 52 वर्षीय व्यक्ति व पिहोवा से 26 वर्षीय युवक शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2768 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 334 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 85 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने कहा कि 19 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, एलएनजेपी में 23, हिरमी कोविड केयर सेंटर में 43, आदेश मेडिकल कालेज में 1, घर में 11 व्यक्तियों को आईसोलेट, आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर में 25, जाट धर्मशाला कोविड केयर सेंटर में 19, मेदांता गुरुग्राम में 1, पीजीआई चंडीगढ़ में 4, डीएसयू करनाल में 1, एलकैमिस्ट में 2, कोमांड अस्पताल चंडीगढ़ में 1 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 19534 सैम्पलों में 18709 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 453 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 372 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 218 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 218 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 2 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यू हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 152 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?