कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. अरविन्द मलिक को दो वर्ष के लिए तुरंत प्रभाव से एकेडमिक कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग के प्रो. डॉ. राजेन्द्र नाथ को एकेडमिक कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे 1 अगस्त 2022 से एकेडमिक कौंसिल के सदस्य होंगे। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।