Home haryana संजीव ने मुम्बई में भी किया शाहाबाद का नाम रोशन

संजीव ने मुम्बई में भी किया शाहाबाद का नाम रोशन

by ND HINDUSTAN
0 comment

डॉ प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहाबाद। संजीव कुमार नित नए अवॉर्ड जीतकर शाहाबाद क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। एवीएम प्रोडक्शन मुम्बई के एक शो में मिस्टर बैस्ट मॉडल का अवॉर्ड भी संजीव ने अपने नाम कर लिया है। मोबाईल फोन पर जानकारी देते हुए संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 870 पुरूष व 135 महिला मॉडल्स ने पहले राऊंड में भाग लिया और फाईनल राऊंड तक 90 पुरूष व 46 महिला प्रतिभागी रह गए। जिनमें से उसे मिस्टर बैस्ट मॉडल का अवॉर्ड मिला है। संजीव ने बताया कि उन्हें यह अवॉर्ड प्रसिद्ध टीवी कलाकार दीपिका सिंह द्वारा दिया गया।

गौरतलब है कि संजीव कुमार मिस्टर ग्लैम इंडिया प्रतियोगिता, 2019 में उसने मिस्टर दिल्ली एनसीआर खिताब, वर्ष 2022 में मिस्टर यूपी का खिताब अपने नाम कर चुके है और अब शाहाबाद के संजीव कुमार एमटीवी के रियल्टी शो में भी नजर आएगें। संजीव की इस उपलब्धि पर नगरवासियों में खुशी की लहर है। नगरवासी राकेश कुमार, राजेंद्र, हरनेक सैनी, इंद्र मोहन, कपिल शर्मा, संजय, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रामलीला में लक्षमण का रोल अदा करने वाले संजीव कुमार ने आज बुलंदियों को छुआ है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?