Home haryana गुरुकुल की एक और उपलब्धि: किसान का बेटा बनेगा फ्लाइंग ऑफिसर

गुरुकुल की एक और उपलब्धि: किसान का बेटा बनेगा फ्लाइंग ऑफिसर

by ND HINDUSTAN
0 comment


वर्ष 2019 में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 11वीं में लिया था दाखिला, राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी दी बधाई

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी सामान्य किसान परिवार से ताल्लुख रखने वाले मनोज कुमार ने जिस उम्मीद और अटूट विश्वास के साथ अपने बेटे अभिषेक को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पढ़ने भेजा, उससे कहीं अधिक उन्हें आज अभिषेक के भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयन होने पर मिला है। अभिभावकों के इसी भरोसे और विश्वास को कायम रखते हुए गुरुकुल कुरुक्षेत्र निरन्तर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। छात्र अभिषेक के फ्लाइंग ऑफिसर चुने जाने पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी, गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, निदेषक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, एनडीए इंस्ट्रैक्टर सूबेदार बलवान सिंह, सूबेदार एस. के. मोहन्ती ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

कर्नल दत्ता ने बताया कि यूपीएससी द्वारा सितम्बर 2020 में एनडीए की लिखित परीक्षा का आयोजन किया था जिसमें गुरुकुल के छात्र अभिषेक ने सफलता हासिल की। लिखित परीक्षा के उपरान्त अभिषेक का 5 दिन का एस.एस.बी. साक्षात्कार 22 से 27 फरवरी 2021 तक एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड, मैसूर (कर्नाटक) में हुआ। अभिषेक ने 5 दिन के एस.एस.बी. साक्षात्कार को भी अपनी विलक्षण प्रतिभा और सूझबूझ से पास किया जिसके बाद सैलेक्शन बोर्ड ने अभिषेक के भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर बनने पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि एक सामान्य किसान परिवार से वायु सेना में बड़े अधिकारी बनने तक के अभिषेक के इस सफर में गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने अहम भूमिका अदा की है, जो दूसरे छात्रों के लिए एक प्रेरणा है। 

कर्नल दत्ता ने कहा कि गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देव्रवत ने देश को शिक्षित, ईमानदार एवं संस्कारवान् उच्च अधिकारी देने के उद्देश्य से एनडीए विंग के रूप में जो पौधा लगाया था, वह अब फलीभूत होने लगा है। प्रतिवर्ष गुरुकुल के कई छात्र एनडीए के माध्यम से भारतीय सेनाओं में लेफ्टिनेंट, फ्लाइंग आफिसर व अन्य उच्च पदो के लिए सेलेक्ट हो रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब गुरुकुल कुरुक्षेत्र का नाम भारतीय सेना में सबसे ज्यादा उच्च अधिकारी देने के लिए जाना जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?