सैंकडों माताएं-बहनें गंगा मैया के जयकारों के साथ हुई रवाना
विधायक कुंडू की ओर से करीब 2 महीने से लगातार चलाई जा रही है मुफ्त गंगा स्नान यात्रा
न्यूज डेक्स संवाददाता
महम।सावन के पवित्र माह में हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए इकट्ठे हुए सैकड़ों माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला, जब महम विधायक बलराज कुंडू ने आज 1 अगस्त तड़के सुबह 5 बजे मदीना गाँव से 6 बसों को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए रवाना किया ।विदित हो कि महम विधायक बलराज कुंडू द्वारा पिछले करीब दो महीनों से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिये चलाई जा नि:शुल्क बसों की सेवा से अब तक हज़ारों श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं और पतित पावनी माँ गंगा में स्नान करने का पुण्य प्राप्त कर चुके हैं। आज मदीना गांव में एकत्रित हुए सैकड़ों माताओं और बुजुर्गों ने अपने लाडले विधायक को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया और महम विधायक भाई बलराज कुंडू समेत समूचे हल्के की ख़ुशहाली की कामना कर अपने मंगलमय सफर की शुरुआत की।