Home haryana कुरुक्षेत्र में 200 करोड़ रुपए की लागत से मसाना में बनेंगा पंचनद स्मारक

कुरुक्षेत्र में 200 करोड़ रुपए की लागत से मसाना में बनेंगा पंचनद स्मारक

by ND HINDUSTAN
0 comment

पंचनद संस्था की तरफ से सरकार को भेंट की जाएगी 25 एकड़ जमीन

कुरुक्षेत्र में 14 अगस्त को मनाए जाने वाले विभाजन विभीषिका दिवस पर थानेसर अनाज मंडी में पहुंचेंगे देश भर से एक लाख लोग

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र का पावन घरा गांव मसाना में सरकार की तरफ से भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए 10 लाख लोगों की याद में करीब 200 करोड़ रुपए का स्मारक बनाया जाएगा। इस स्मारक के लिए पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से 25 एकड़ जमीन दी जाएगी। इस स्मारक व शहीदों को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रुप में थानेसर अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे।

विधायक सुभाष सुधा शनिवार को देर सायं सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने विभाजन विभीषिका दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पर्यटन के क्षेत्र में गांव मसाना में बनने वाला शहीदी स्मारक एक नया अध्याय जोड़ने का काम करेगा। इस स्मारक को भारत-पाक विभाजन के समय शहीद हुए 10 लाख लोगों की याद में बनाया जाएगा। इस स्मारक के लिए पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से स्वामी धर्मदेव महाराज के मार्गदर्शन में 25 एकड़ जमीन सरकार को दी जा रही है। इस जमीन पर सरकार की तरफ से करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से एक विश्व स्तरीय स्मारक बनाया जाएगा। इस स्मारक में विभाजन के समय शहीद हुए लोगों के जीवन व बंटवारे के समय के दृश्यों को दर्शाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा स्वामी धर्मदेव महाराज के मार्गदर्शन में 14 अगस्त को थानेसर अनाज मंडी के प्रांगण में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। इस दिन प्रयास किया जाएगा कि सभी लोगों को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए जाएंं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों की ड्यूटियां भी लगा दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?