Home haryana खाटूश्याम जी में हुई दुर्घटना दुखद,इस प्रकार की घटनाओं की ना हो पुनरावृति ऐसी करें व्यवस्था-उपाध्यक्ष, राज्य मेला प्राधिकरण

खाटूश्याम जी में हुई दुर्घटना दुखद,इस प्रकार की घटनाओं की ना हो पुनरावृति ऐसी करें व्यवस्था-उपाध्यक्ष, राज्य मेला प्राधिकरण

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। सीकर जिले के खाटू श्याम जी मंदिर में हुई भगदड़ में तीन दर्शनार्थी महिलाओं मृत्यु हो गई और अनेक श्रद्धालु जख्मी हुए हैं। इस घटना पर राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने बहुत ही दुखद एव दुर्भाग्यपूर्ण बताया है । उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए। बोराणा ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये बताया की राज्य सरकार ने इस घटना को गम्भीरता से लिया है। उन्होंने सीकर जिला कलेक्टर से घटना की जानकारी ली और मंदिर क्षेत्र में प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जानकारी अनुसार खाटू श्याम जी मंदिर में इन दिनों सामान्य से कई गुना अधिक दर्शनार्थी आ रहे हैं और मेले जैसी अप्रत्याशित भीड़ के कारण अलसुबह दर्शनों की जल्दबाजी में तीन महिलाओं की भीड़ में फंसने के कारण मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि मेला प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह खड़गावत को आवश्यक कार्यवाही के लिए मौके पर भेजा है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख व घायलों को 20-20 हजार की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?