न्यूज डेक्स संवाददाता
अम्बाला 14 अगस्त 2022 पुलिस अधीक्षक अम्बाला, श्री जशनदीप सिहँ रंधावा ने आज 14 अगस्त 2022 को पुलिस आफिसॅर इन्स्टीटयूट अम्बाला शहर में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान उचित सुरक्षा प्रबन्ध करने, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने, नागरिकों की सुरक्षा, कानून एवम व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए सभी प्रयवेक्षण अधिकारियों, निरीक्षक सी0आई0ए0, निरीक्षक एन्टी-नारकोटिक-सैल, प्रबन्धक थाना, चैकीं ईन्चार्ज व अन्य पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी बुलाई। गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 75वें आजादी के अमृत महोत्सव स्वतन्त्रता दिवस पर उचित सुरक्षा प्रबन्ध करने, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने, नागरिकों की सुरक्षा, कानून एवम व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए विशेष सर्च अभियान चलाए जाऐं, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। सरकारी भवनों, धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रैक, बस स्टैण्ड की ईमारतों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यदि कोई भी असामाजिक प्र्रवुति का व्यक्ति दिखाई दे उसकेे खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।पुलिस अधीक्षक अम्बाला, ने यह भी निर्देश दिए कि गोष्ठी के तुरन्त बाद सभी ईन्चार्ज 75वें आजादी के अमृत महोत्सव स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में लगाए गए सभी नाकों, पी0सी0आर0, राईडर, सुरक्षा डयुटी, रूट डयुटी, वी0आई0पी0 स्टेज डयुटी, बाहरी व आन्तरिक सुरक्षा में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्तकता से डयुटी करने बारे अवगत करवाने के जिम्मेवार होगें। सुरक्षा की दृष्टी से आने वाले 24 घन्टों के दौरान सभी को डयुटी के प्रति सजग व सर्तक रहना अनिवार्य है।पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को यह भी निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवम कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतू विशेष सर्च अभियान चलाऐं और अजनबी लोगों के पर्चे काटे जाऐं, पुलिस को किराएदार की सूचना न देने पर धारा 144 की उलघना करने वालों के खिलाफ आई0पी0सी0 की धारा 188 के अन्र्तगत मामले दर्ज किए जाऐं। सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, टैक्सी स्टैण्डों, सरायांे, माॅल, बाज़ारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, पैट्रोल डिपो, एयफोर्स स्टेशन के आस-पास विशेष निगरानी रखी जाए, इसके साथ-साथ घुमन्तू जाति के लोग जो झुग्गी-झोपडियों में अभी कुछ ही समय से आकर रहने लगे हो उनकी गहनता से जाँच करें कि उनमें या उनके आसपास कोई अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति छिपा ना हो, ऐसे व्यक्तियों को तुरन्त गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ-साथ जिला में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कि 75वें आजादी के अमृत महोत्सव स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला में कानून एवम व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें नागरिक। वह किराएदार की सूचना तुरन्त पुलिस को दें और यदि उनके आस-पास के क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना भी तुरन्त पुलिस को दें जिससे समय रहते उसके खिलाफ उचित कार्यवाही करके किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। चोरी की वारदातों को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामदपुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में 12 अगस्त 2022 को थाना अम्बाला छावनी पुलिस दल ने थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी गौरव उर्फ गौरी निवासी किराएदार पल्लेदार मौहल्ला अम्बाला छावनी, यश कुमार उर्फ डैनी निवासी किराएदार टिम्बर मार्कीट अम्बाला छावनी, अमित गिरी निवासी टिम्बर मार्कीट अम्बाला छावनी, शुभम उर्फ हडडी निवासी किराएदार इन्द्रपुरी महेशनगर नजदीक टाँगरी बाँध अम्बाला छावनी को प्रेडक्शन वारन्ट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया और कल 13 अगस्त 2022 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री सोनी निवासी आनन्द नगर अम्बाला छावनी ने 21 जुलाई 2022 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19/20 जुलाई 2022 की रात्रि को किसी अज्ञात ने रित सैलून काली माता मन्दिर तोपखाना अम्बाला छावनी में उसकी दुकान का शटर तोड़कर टी0वी0 मेकअप किट व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। थाना शहजादपुर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ईन्जन, पम्प व ट्रैक्टर टिल्लर बरामद पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/स्नैचिंग/लूट की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना शहजादपुर क्षेत्र गावँ कक्कड़ माजरा में हुई चोरी के मामले में 13 अगस्त 2022 को थाना शहजादुपर पुलिस ने निरीक्षक वीर भान के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल निवासी गाँव तंदवाल थाना शहजादपुर व प्रवीन कुमार निवासी सभापुर थाना सढौरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री जोनी निवासी गाँव कक्कड़ माजरा थाना शहजादपुर ने 13 अगस्त 2022 को थाना शहजादुपर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 अगस्त 2022 को गावँ कक्कड़ माजरा से किसी अज्ञात ने उसके ट्रैक्टर का टिल्लर चोरी कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना अम्बाला शहर में दर्ज 06 ग्राम 40 मिलिग्राम हैरोइन के मामले में सप्लायर महिला को भी माननीय न्यायालय के आदेशानुसार किया शामिल जाचँ माननीय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मण्डल एवम प्रमुख हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यरो श्रीकान्त जाधव के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर मे दर्ज हैरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने 13 अगस्त 2022 को कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार शामिल जाचँ किया। 21 जुलाई 2022 को हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र जगाधरी गेट के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 06 ग्राम 40 मिलिग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान शिवा निवासी डेहा बस्ती नजदीक हरि पैलेस अम्बाला शहर के रूप में हुई थी। आरोपी को हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया था कि वह यह हैरोइन आरोपी महिला से खरीद कर लाया है। आई0पी0सी0 की धारा 144 की उलंघना करते हुए किराएदार की सूचना पुलिस को न देने पर थाना बलदेव नगर में तीन आरोपियों के खिलाफ तीन मामले दर्ज कर किया शामिल जाचँ।पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा 75वें आजादी के अमृत महोत्सव स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान उचित सुरक्षा प्रबन्ध करने, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने, नागरिकों की सुरक्षा, कानून एवम व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने, किराएदारों की सूचना पुलिस को न देने वालों के खिलाफ विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान गत दिवस 13 अगस्त 2022 को प्रबन्धक थाना बलदेव नगर निरीक्षक गौरव पूनिया ने पुलिस को किराएदार की सूचना न देने पर धारा 144 की उलघना करने वालों के खिलाफ आई0पी0सी0 की धारा 188 के अन्र्तगत कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनील निवासी सेठी इन्क्लेव थाना बलदेव नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर शामिल जाचँ करते हुए न्यायिक प्रक्रियानुसार कार्यवाही की।एक अन्य मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किराएदारों की सूचना पुलिस को न देने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के दौरान गत दिवस 13 अगस्त 2022 को प्रबन्धक थाना बलदेव नगर निरीक्षक गौरव पूनिया ने पुलिस को किराएदार की सूचना न देने पर धारा 144 की उलघना करने वालों के खिलाफ आई0पी0सी0 की धारा 188 के अन्र्तगत कार्यवाही करते हुए आरोपी छोटे लाल निवासी वीटा कालोनी धूलकोट अम्बाला शहर के खिलाफ मामला दर्ज कर शामिल जाचँ करते हुए न्यायिक प्रक्रियानुसार कार्यवाही की।एक और मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किराएदारों की सूचना पुलिस को न देने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के दौरान गत दिवस 13 अगस्त 2022 को प्रबन्धक थाना बलदेव नगर निरीक्षक गौरव पूनिया ने पुलिस को किराएदार की सूचना न देने पर धारा 144 की उलघना करने वालों के खिलाफ आई0पी0सी0 की धारा 188 के अन्र्तगत कार्यवाही करते हुए आरोपी सुजीत कुमार निवासी प्रेम नगर नजदीक रेलवे लाईन अम्बाला शहर के खिलाफ मामला दर्ज कर शामिल जाचँ करते हुए न्यायिक प्रक्रियानुसार कार्यवाही की। थाना महेशनगर में दर्ज मारपीट के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अपराधिक मामलों में वांंिछत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना महेशनगर में दर्ज मारपीट के मामले में 13 अगस्त 2022 पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश निवासी न्यू प्रीत नगर नजदीक परशु राम मन्दिर महेशनगर, अमित कुमार निवासी न्यू टैगोर गार्डन महेशनगर व दो आरोपित महिलाओं को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया।इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री राहुल निवासी गावँ थम्बड़ ने 07 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 07 अगस्त 2022 को आरोपी मुकेश, अमित, गोविन्द, अल्लु, अमर, रोबिन व 10 अन्य ने मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। थाना सदर अम्बाला क्षेत्र गाँव डडियाना में हुई हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम नेे कार्यवाही करते हुए तीन अन्य आरोपियों को भी किया गिरफ्तार12 अगस्त 2022 को थाना सदर अम्बाला क्षेत्र गाँव डडियाना में हुई हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरन्त संज्ञान लिया और आरोपियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार करने के लिए उप-पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जोगिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में प्रभारी थाना सदर अम्बाला निरीक्षक मुनीष शर्मा व अन्य पुलिस दल की संयुक्त टीम का गठन किया। पुलिस की गठित टीम ने हत्या के मामले की गहनता से जाँच की और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 13 अगस्त 2022 को कार्यवाही करते हुए आरोपी रामनाथ, रामचन्द्र उर्फ सोनू व रामेश्वर निवासी गाँव डडियाना थाना सदर अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत मंे भेजा गया। इस मामले मंे संलिप्त तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री नवदीप उर्फ दीपू निवासी गाँव डडियाना ने 12 अगस्त 2022 को थाना सदर अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 11 अगस्त 2022 को आरोपी बलराम उर्फ चुची, विकास, गुलशन, गौतम, सोनू, रामनाथ व रामेश्वर ने पुरानी रंजिश के कारण चाकू, छुरांे से हमला किया जिससे लवली की मौत हो गई और इकबाल सिहँ घायल हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अनुसंधान जारी है। थाना महेशनगर में दर्ज सरकारी कार्य को बाधित कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियों को किया गिरफ्तारथाना महेशनगर में दर्ज सरकारी कार्य को बाधित कर हत्या के प्रयास के मामले में 13 अगस्त 2022 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल चन्द, कृष्ण, राजन उर्फ राजू निवासी दयालबाग थाना महेशनगर व तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।02 अगस्त 2022 को थाना महेशनगर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना महेशनगर क्षेत्र अमन नगर अम्बाला छावनी के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 10 ग्राम 630 मिलिग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी न्यू अमन नगर अम्बाला छावनी के रूप में हुई। जिसे हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया था कि वह यह हैरोइन राहुल उर्फ पव्वा से खरीद कर लाया है। 03 अगस्त 2022 को जब पुलिस दल राहुल उर्फ पव्वा के घर पर हैरोइन तस्करी के मामले में जाचँ प्रक्रिया के लिए पहुँचा तो पुलिस दल पर 5/6 महिलाओ व 2/3 आदमियों ने मिलकर जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना महेशनगर में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान ( 24 बोतल) अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 13 अगस्त 2022 को थाना बराड़ा क्षेत्र से अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी हरनीत सिहँ उर्फ सन्नी निवासी गाँव डेरा सलेमपुर थाना बराड़ा जिला अम्बाला को (24 बोतल) देसी अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर थाना बराड़ा में मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अपराधिक मामलों में वांंिछत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज मारपीट के मामले में 13 अगस्त 2022 पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कुन्दन व चन्दन निवासी पटेल नगर जण्डली अम्बाला शहर को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री हरिश निवासी पटेल नगर अम्बाला शहर ने 10 अगस्त 2022 को थाना थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 02 अगस्त 2022 को आरोपी कुन्दन, चन्दन निवासी पटेल नगर जण्डली अम्बाला शहर व आरोपी महिलाओं ने मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए कस्सी से वार कर घायल कर दिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 06 भारी वाहनों के चालानपुलिस अधीक्षक, अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू अब तक 2621 भारी वाहनों के किए जा चुके चालान।पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा द्वारा 25 अप्रैल 2022 को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन हेतू भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) निर्धारित करने व बाँई लेन में चलने हेतू वाहन चालकों को जागरूक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतू पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई थी। गोष्ठी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघंना करने पर आज 14 अगस्त 2022 को 06 भारी वाहनों के चालान किए और अब तक बीते 109 दिनों में 2621 भारी वाहनों के चालान किए जा चुके हंै।पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने उप-पुलिस अधीक्षक, यातायात अम्बाला व प्रबन्धक थाना यातायात को निर्देश दिए थे कि आप मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 अन्तर्गत सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित वाहन अपनी निर्धारित गति सीमा में बाँई लेन में चले जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ओवरटेक करते समय किसी भी वाहन चालक को कठिनाई का सामना ना करना पड़े और सड़क हादसों से बचा जा सके। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियम की उल्लघंना करता है तो उसका चालान किया जाए। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशों की पालना एवम सड़क सुरक्षा सुनिश्चिित करने के लिए आज दिनांक 14 अगस्त 2022 को यातायात पुलिस अम्बाला ने मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघंना करने पर 06 भारी वाहनों के चालान किए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन हेतू यह अनिवार्य है कि हम मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अ1न्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में चले जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।