Home haryana हरियाणा के ताज महल शेख चेहली मकबरे को आधी रात तक निहारते रह गए कुरुक्षेत्र वासी

हरियाणा के ताज महल शेख चेहली मकबरे को आधी रात तक निहारते रह गए कुरुक्षेत्र वासी

by ND HINDUSTAN
0 comment

लोगों ने खूब ली सेल्फी और बनाई वीडियो कि सोशल मीडिया पर वायरल

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) भारत सरकार के चंडीगढ़ मंडल रोपड़ के प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि एएसआई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश के प्रमुख स्थलों पर स्थित प्राचीन राष्ट्रीय स्मारकों पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की थी। इनमें पंजाब में अमृतसर और हरियाणा प्रदेश में कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय स्मारकों को विशेष सज्जा के साथ यहां कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हरियाणा के ताज महल कहे जाने वाले शेख चेहली मकबरा एवं दारा शिकोह अध्ययन केंद्र को तिरंगा लाइटों के साथ भव्य रूप से सजाया गया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान 16 अगस्त को रात 12 बजे तक कुरुक्षेत्र के लोगों ने इस भव्य अद्भुत नजारे के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो बनाकर वायरल की। उन्हें इस बात की खुशी है कि कई लोग रात को प्राचीन हर्ष वर्धन पार्क और शेख चेहली मकबरे का गेट खुलवाने के लिए सुरक्षा कर्मियों से निवेदन करते दिखे, ताकि वहां खड़े होकर फोटो एवं वीडियो अपने कैमरों में कैद कर सके।

इस नजारे को देखकर भावुक हुए कई लोगों ने शेख चेहली मकबरा और हर्ष वर्धन पार्क को सदा के लिए तिरंगा लाइटों से सुसज्जित रखने की डिमांड भी की। उनका कहना था कि 15 अगस्त 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों के अलावा कुरुक्षेत्र के इस राष्ट्रीय स्मारक को देश के राष्ट्रीय पर्व के अलावा दिवाली और हरियाणा दिवस जैसे विशेष अवसरों पर तक तो तिरंगा लाइटों के साथ जरुर सजाना चाहिए। अनेक लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की इस कदम के लिए सराहना की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?