Home haryana एक माह के भीतर हो जाएगा गन्ने की बॉन्डिंग का कार्य पूरा-एमडी राजीव प्रसाद

एक माह के भीतर हो जाएगा गन्ने की बॉन्डिंग का कार्य पूरा-एमडी राजीव प्रसाद

by ND HINDUSTAN
0 comment

पहली बार जीपीएस के माध्यम से हुए गन्ने के सर्वे से मिली सटीक जानकारी 

डॉ.प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहबाद। स्थानीय सहकारी चीनी मिल के एमडी राजीव प्रसाद ने कहा है कि मिल क्षेत्र में खड़े गन्ने की बॉन्डिंग का कार्य एक माह के भीतर पूरा हो जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर तक एडवांस कैलेंडर भी बना दिया जाएगा। जिससे किसानों को पता चल जाएगा की उनके गन्ने की पर्ची का नंबर किस तारीख को पड़ेगा ताकि वह अपने लेबर और ट्राली के इंतजाम करने के साथ मिल में समय पर गन्ना पहुंचा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मिल ने पहली बार ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, जीपीएस के माध्यम से सर्वे करवाया है। जिससे पारदर्शिता पूर्ण गन्ना उत्पादन की सटीक जानकारी मिल पाई है। जिसके अनुसार मिल क्षेत्र में 34 हजार 292 एकड़ भूमि पर गन्ने की खेती की गई है।

उन्होंने बताया कि मिल प्रशासन को जीपीएस के माध्यम से हुए सर्वे की रिपोर्ट 21 अगस्त को मिल गई थी। जिसके साथ ही गन्ने की बॉन्डिंग का कार्य शुरू कर दिया था और यह रिपोर्ट 20 सितंबर तक मिल जाएगी। प्रसाद ने बताया कि मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने की हिदायत दी गई है और हर हालत में 1 अक्टूबर को गन्ने की पिराई का लक्ष्य और एडवांस कैलेंडर की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मिल के अंदर आधुनिकीकरण करने की ओर प्रयास जारी हैं ।

इसके अलावा सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2011 से अलग-अलग स्थानों पर पड़े स्क्रैप और ओल्ड प्लांट मशीनरी को एकत्रित करके 4 करोड़ 70 लाख रुपए के स्क्रैप की बिक्री की जा चुकी है। इससे ना केवल मिल के राजस्व में वृद्धि हुई है बल्कि खाली पडी भूमि पर पेड़ पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा मिला है और स्वच्छ भारत की ओर एक कदम बढ़ाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आगामी पिराई सत्र 2022-23 को समय पर प्रारम्भ करने के लिए मिल प्लांट के ऑफ सीजन के दौरान करवाये जाने वाले कार्य प्रगति पर हैं ।

एमडी ने बताया कि  60 केएलपीडी प्लांट से उत्पादित 14.01 लाख लीटर ऐथनाॅल ऑयल मार्किटिंग कंपनी को बेचा गया है, जिससे मिल को 7.83 करोड़ रुपये की आमदन हुई है। इस मौके पर सीएओ दीपक खटोड, सेल्स मैनेजर राजीव धीमान, लेखाकार रामकुमार, सहायक परचेज ऑफीसर हरकेश कुमार, पीए बालकिशन और डीईसी प्रदीप कुमार उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?