गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में पूजा अर्चना करेंगें राहुल गांधी : अरोड़ा
कार्यकर्ताओं की बैठक कर लगाई डयूटियां
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 5 अक्तूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 6 अक्तूबर से शुरु होने वाले दो दिवसीय दौरे को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री और थानेसर हलका से चार बार विधायक रह चुके अशोक अरोड़ा ने पूरी तरह कमान संभाल ली है। अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र आगमन पर राहुल गांधी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने और खेती बचाओ यात्रा में अपना-अपना ट्रेक्टर लेकर शामिल होने के लिए थानेसर हलका के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को पंजाबी धर्मशाला में आयोजित की गई। इससे पूर्व अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना के विरोध में अंबेड़कर चौंक पर बाबा साहेब अंबेड़कर की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन रखा और धरना दिया।
थानेसर हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में अरोड़ा ने टे्रक्टर लेकर आने और भीड़ जुटाने के लिए डयूटियां लगाई। अशोक अरोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 6 अक्तूबर को गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में राहुल गांधी का दोपहर 3 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा। ज्योतिसर स्थित महाभारत कालीन श्रीकृष्ण मंदिर में जाकर राहुल गाधी पूजा अर्चना करेंगें।
इससे पहले लगभग एक बजे पिहोवा के निकट ट्यूकर में पंजाब से हरियाणा की सीमा में राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां से टे्रक्टरों के काफिले के साथ राहुल गांधी स्वयं टे्रक्टर चलाकर पिहोवा की अनाज मंडी में पहुंचेंगें जहां पर किसानों, मजूदरों और आढ़तियों के साथ राहुल गांधी का सीधा संवाद होगा।
उसके पश्चात राहुल गांधी कार में सवार हाकर कुरुक्षेत्र की ओर रवाना होंगें जहां रास्ते में गीता की जन्म स्थली ज्योतिसर में उनका थानेसर विधानसभा क्षेत्र की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। ज्योतिसर मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात राहुल गांधी कार से सायं लगभग पांच बजे थानेसर अनाज मंडी में पहुंचेगें अरौर वहां किसानों, मजूदरों व आढ़तियों के साथ संवाद करेंगें। उनका रात्रि विश्राम कुरुक्षेत्र में ही होगा।
अरोड़ा ने बताया कि 7 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे राहुल गांधी पिपली की अनाज मंड़ी में किसानों से संवाद करेंगें और फिर वहां से ट्रेक्टर पर सवार होकर टे्रक्टरों के काफिले के साथ करनाल की ओर रवाना होंगें। करनाल में जाकर उनकी खेती बचाओ यात्रा का समापन होगा। अरोड़ा ने बताया कि थानेसर हलके के किसान और कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने टे्रक्टर लेकर 7 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे पिपली अनाज मंडी से खेती बचाओ यात्रा में शामिल होंगें।
महाराणा प्रताप चौंक पर महिला कांग्रेस करेगी स्वागत
ज्योतिसर से कुरुक्षेत्र आते समय बिरला मंदिर के निकट महाराणा प्रताप चौंक पर महिला कांग्रेस की सैंकड़ों महिला कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में अशोक अरोड़ा ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उनकी डयूटियां लगाई ताकि महिलाओं की अधिक से अधिक भीड जुटाई जा सके।
पूरे नगर को सजाया जाएगा कांग्रेस के झंड़ों व होर्डिंग़ से
कार्यकताओं की बैठक में फैसला लिया गया कि राहुल गांधी के आगमन पर पूरे नगर को कांग्रेस झंड़ों और राहुल गांधी के स्वागत में होडिऱ्ंग लगाकर सजाया जाएगा। जहां-जहां से राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा गुजरेगी वहां मुख्य चौंकों पर भी कांग्रेस के झंड़े लगाए जाएंगें। कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के किसानों के आंदोलन के समर्थन में आयोजित इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।