Home Kurukshetra News तीनों कृषि काले कानूनों को खत्म करेगी कांग्रेस की सरकार-राहुल गांधी

तीनों कृषि काले कानूनों को खत्म करेगी कांग्रेस की सरकार-राहुल गांधी

by ND HINDUSTAN
0 comment

ट्रैक्टर पर ही सवार होकर हरियाणा में दाखिल हुए राहुल गांधी

गृहमंत्री विज ने दिया था बयान,पंजाब से ट्रैक्टर पर बैठकर नहीं घुसने देंगे राहुल गांधी को

हरियाणा पुलिस ने करीब एक घंटे तक पंजाब सीमा पर रोके रखा राहुल गांधी का काफिला

न्यूज डेक्स इंडिया

पिहोवा,6 अक्तूबर। पंजाब में दो दिन तक खेती बचाओ यात्रा के बाद मंगलवार शाम को राहुल गांधी अपने काफिले के साथ हरियाणा में दाखिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने मनमानी चलाई और ट्रैक्टर पर बैठकर ही राहुल गांधी कुरुक्षेत्र सीमा में दाखिल हुए। काबिलेगौर है कि हरियाणा सरकार में गृहमंत्री अनिल विज ने यह बयान दिया था कि किसी भी सूरत में राहुल गांधी को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके बाद यूपी के घटनाक्रम के बाद उनके सुर नरम हुए थे और उन्होंने बयान दिया कि राहुल हरियाणा में प्रवेश कर सकते हैं,लेकिन ट्रैक्टर पर पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ नहीं। मंगलवार को इसके बिलकुल विपरीत हुआ। एक घंटे तक पंजाब सीमा पर काफिला रोके रखा,पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में दाखिल हुए। इस मौके पर उनका हरियाणा में पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा,राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला,फूल चंद मुलाना,किरण चौधरी,पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा,आनंद डांगी,जयप्रकाश,लाडवा के विधायक मेवा सिंह और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर पिहोवा की मंडी में पहुंचे और किसानों,मजदूरों और आढ़तियों को संबोधित करते हुए दावा किया कांग्रेस उनके संघर्ष में साथ खड़ी है और हर आंदोलन में उनका सहयोग तब तक करेगी जब तक यह तीनों काले कानून वापिस नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अगर इस सरकार ने यह कानून वापिस नहीं लिये तो कांग्रेस की सरकार आते ही इन्हें कचरे की टोकरी में डाला जाएगा और तीनों काले कानून समाप्त होंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?