Home haryana उड्डयन क्षेत्र में हरियाणा को रोल मॉडल बनाने के लिए अगले 20 वर्षों को ध्यान में रखकर प्लान करें अधिकारी – डिप्टी सीएम

उड्डयन क्षेत्र में हरियाणा को रोल मॉडल बनाने के लिए अगले 20 वर्षों को ध्यान में रखकर प्लान करें अधिकारी – डिप्टी सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

नागरिक उड्डयन विभाग के प्रोजेक्टस में ढिलाई को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की अधिकारियों की खिंचाई 

 उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की हवाई पट्टियों के विस्तार को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नागरिक उड्डयन विभाग के विभिन्न प्रोजेक्टस में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की खिंचाई की और कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न हवाई पट्टियों के विस्तार को लेकर केवल वर्तमान ही नहीं बल्कि अगले 20 वर्षों का विजन लेकर चलें जिससे कि उड्डयन क्षेत्र में हरियाणा एक रोल-मॉडल बन सके। डिप्टी सीएम, जिनके पास नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार भी है, ने आज विभाग के विभिन्न प्रोजेक्टस को लेकर अधिकारियों से स्टेटस जाना।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से विभाग की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए एक-एक अधिकारी से जवाब तलबी की। उन्होंने भिवानी, नारनौल, करनाल तथा पिंजौर हवाई पट्टियों के भविष्य में विस्तार की योजना के लिए अतिरिक्त जमीन के लिए प्रबंध करने बारे पूछा। इस अवसर पर अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर उन्होंने खिंचाई करते हुए कहा कि इस विस्तार के लिए ई-भूमि पर जमीन के लिए आवेदन क्यों नहीं मांगे गए हैं। उपरोक्त हवाई पट्टियों की आवश्यकता अनुसार उन्होंने तुरंत ई-भूमि पर जमीन की डिमांड को अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त प्रोजेक्टस के साथ स्काई-डाइविंग व अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्लान तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में निर्माणाधीन हवाई पट्टी व अन्य आधारभूत ढांचे को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया और हिसार-बरवाला रोड के वैकल्पिक रोड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के पूरा होने के बाद पूरे प्रदेश में विकास को गति मिलेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एविशन का क्षेत्र भविष्य में काफी संभावनाओं भरा रहने की उम्मीद है क्योंकि हरियाणा सरकार ने एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी भी बनाई है ताकि डिफेंस से संबंधित अधिक से अधिक उद्योग हिसार एवं आस-पास के क्षेत्र में स्थापित हो सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?