49 लाख रूपये लेकर नौकरी के मामले में भी दी प्रतिक्रिया, सांसद बोले, गौर करने वाली बात, क्या उसे नौकरी मिली, पारदर्शिता से प्रदेश में मिल रही नौकरियां, कोई भेदभाव नहीं
सोनाली फोगाट मामले में सांसद बोले, निष्पक्ष होनी चाहिए जांच, सबके सामने सच आना चाहिए, दोषियों को मिले सख्त से सख्त सजा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा प्रवास को लेकर बोले सांसद, संगठन को मिलेगी ताकत, कार्यकर्ताओं में उत्साह
न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ड्रामा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब संसद में महंगाई को लेकर चर्चा होती है तो कांग्रेस बायकाट कर जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए दो तीन महीने में महंगाई को लेकर हल्ला बोल करते रहते है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी और क्या बात होगी कि जब यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे युद्ध को रूकवा कर भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला, यह देश के लिए गर्व की बात है।
वीरवार को भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा रोहतक पहुंचे और सेक्टर 36 स्थित महर्षि अत्री धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में शिरक्त की और धर्मशाला की नींव रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर विकास के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में लोगों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए महंगाई को लेकर एक या दो महीने में हल्ला बोल करते है, जोकि एक ड्रामा है। जब महंगाई को लेकर संसद में चर्चा करनी होती है तो कांग्रेस बायकाट कर जाती है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार के सवाल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीक्के से योग्य युवकों को नौकरियां मिल रही है और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा।
सांसद ने 49 लाख रूपये में नौकरी दिलवाने के मामले पर कहा कि जो पैसा लेता है और जो पैसा देता है, वह उन दोनो का मामला है और गौर करने वाली यह बात हौ कि क्या उस युवक को नौकरी मिली है, जिसने रूपये दिए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता तरीक्के से काम कर रही है। साथ ही उन्होंने सोनाली फोगाट मामले को लेकर कहा कि चाहे गोवा पुलिस जांच करे या फिर सीबीआई जांच हो, लेकिन लोगों के सामने सचाई आनी चाहिए और दोषियों को सजा मिले। इसके अलावा सांसद ने गौड शिक्षण संस्थान चुनाव को लेकर कहा कि सरकार ने रोहतक उपायुक्त को चुनाव करवाने के लिए तीन माह का समय दिया है और प्रशासन इस पर कारवाई कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा दौरे को लेकर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए इस तरह के प्रवास कार्यक्रम जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश शर्मा, आजाद सिंह अत्री, चन्द्रभान अत्री, मोनू अत्री, रणधीर भारद्वाज, मुनीपाल अत्री, पंडित जयभगवान, सुभाष चन्द्र, सुरेश कुमार अत्री, पवन अत्री, सुमेर सिंह, भगवान कौशिक, राजीव अत्री, हर्ष वशिष्ठ, ओम नारायण, बृजु शर्मा, नरेश गौड, प्रमुख रूप से शामिल रहे।