Home International News सबसे लंबे समय तक राज करने वाली ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन

सबसे लंबे समय तक राज करने वाली ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स वर्ल्ड

लंदन। सबसे लंबे समय तक राज करने वाली ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहीं थीं। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया गया है। महारानी एलिजाबेथ स्वास्थ्य कारणों से आने जाने में असमर्थ चल रही थीं,जिसकी वजह से तमाम मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की जगह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में करतीं थीं। महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को ब्रिटेन की पीएम ने दी श्रद्धांजली
महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने श्रद्धांजलि दी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वारा जारी बयान में कहा है कि “मेरी प्यारी मां महारानी का निधन हो गया है। हम एक संप्रभु और बहुत प्यारी मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। यह उनके लिए और परिवार के लिए दुखद क्षण है।  

इस वर्ष 21 अप्रैल को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने अपना 96वां जन्मदिन मनाया था,जहां उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और मित्रमंडल भी शामिल हुआ था। इससे पहले द रॉयल फैमिली अकाउंट ने ट्विटर पर उनके जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर भी शेयर की गई थी। जिसमें वह दो घोड़ों के साथ नजर आ रही थीं। उस ट्विटर पर फोटो कैप्शन में बताया था कि महारानी की ये तस्वीर विंडसर कैसल के मैदान पर खिंची गई थी, जिसमें महारानी अपने दो घोड़े बायबेक केटी और बायबेक नाइटिंगेल नजर आ रहीं थी।मालूम हो कि एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन में सबसे लंबे समय राज करने वाली साम्रज्ञी रही उन्होंने ब्रिटेन की महारानी के रुप में 1952 में सिंहासन संभाला था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?