न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा स्थानीय थीम पार्क में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग दर्जनों टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के प्रभारी राधेश्याम डीपीई ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में बड़े उत्साह के साथ लोगों ने दर्शक की भूमिका निभाई और उल्लास के साथ कबड्डी मैच का आनंद लिया। प्रतियोगिता के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का मुकाबला रोमांचक रहा। विभिन्न टीमों के बीच मैच आयोजित हुए। इसमें दयौरा की टीम प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर सुनहेड़ी खालसा की टीम रही वहीं तृतीय स्थान पर कैथल जिले के टीक की टीम रही। उन्होने बताया कि प्रथम, द्वितीय व त़ृतीय रहने वाली टीमों को नगद ईनाम राशि भेंट की गई।
सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा वामन द्वादशी मेले के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे एक दिन पूर्व थीम पार्क में ही कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनो ही क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों व दर्शकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आगामी वर्षों में इससे भी अच्छे तरीके से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान सेवा ट्रस्ट यूके इंडिय़ा की तरफ से खिलाडिय़ों के लिए जूस का प्रबंध किया गया। इस मौके पर सहायक शिक्षा अधिकारी खेल श्रीपाल बंसल, कबड्डी कोच राजेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, गुलाब सुनहेड़ी, ऋषि पाल, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, पूर्व कोच ईशम सिंह, पवन मित्तल, राजेश सैन सहित अन्य उपस्थित रहे।