Home haryana सरकार की तरफ से जून 2023 में मिलेगी रेलवे एलिवेटेड ट्रैक की सौगात:सुधा

सरकार की तरफ से जून 2023 में मिलेगी रेलवे एलिवेटेड ट्रैक की सौगात:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेल ट्रैक के ड्रीम प्रोजेक्ट का लगभग 60 फीसदी निर्माण कार्य हुआ पूरा

अंडर ग्राउंड फाउंडेशन में डालेंगे 1296 पिलर, जून 2023 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य

प्रोजेक्ट पर खर्च होगा करीब 225 करोड़ का बजट

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जून 2023 में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक की सौगात देगी। इस प्रोजेक्ट को जून माह 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना पर अब तक 117 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। इस बजट से परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इतना ही नहीं थानेसर शहर के पुराने रेलवे स्टेशन का भी नवनिर्माण करके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इस रेलवे स्टेशन को भी एलिवेटेड स्टेशन बनाया जाएगा। इस परियोजना के तहत अंडर ग्राउंड फाउंडेशन में 1296 पिलरों का निर्माण किया जाएगा।

विधायक सुभाष सुधा ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने पुराने रेलवे स्टेशन पर एलिवेटेड रेल ट्रैक के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और कंपनी के अधिकारियों से फीडबैक ली है। विधायक ने कहा कि एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना के तहत 1296 फाउंडेशन पिलर बनाए जाने है। इस कार्य को लगभग पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 450 बीम में से अधिकतम बीम बनाए जा चुके है। इस प्रकार कुल लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट को जून 2023 तक बनाने के लिए दिन रात काम किया जाएगा। इस प्रौजक्ट  से लाखों लोगों को फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर शहरवासियों को 5 फाटकों से निजात मिलेगी। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होने के साथ-साथ लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। अभी तक इस प्रोजेक्ट की फाउंडेशन का कार्य पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को एचआरआईडीसी की देखरेख में आईएससी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पुणे की एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को एचआरआईडीसी के मैनेजर अमर सिंह राठौड़ और उनकी टीम में शामिल सहायक मैनेजर सिविल जेपी लाल, एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गौतम की देखरेख में निर्धारित समय अवधि में पूरा करने का काम किया जाएगा। वर्ष 2016 में लोक निर्माण विभाग की तरफ से झांसा रोड रेलवे फाटक और पिहोवा रोड थर्ड गेट पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। इन दोनों आरओबी बनने के बाद भी 3 रेलवे फाटक पर फिर से जाम की स्थिति रहती और लोगों को परेशानी का सामना करना पडता। सबसे बड़ी बात यह थी कि झांसा रोड पर और थर्ड गेट पर आरओबी बनने से शहर के दुकानदारों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान होता, उनके व्यवसाय पर बहुत बड़ा प्रभाव पडता। इस विषय को जहन में रखते हुए ही एलिवेटेड रेल ट्रैक बनाने की योजना पर काम किया, इसके लिए विशेषज्ञों से राय ली और चर्चा की तथा अनुमानित लागत का भी पता लगाया तो आश्चर्यजनक तथ्य सामने आए कि जितना बजट 2 आरओबी पर खर्च होना था और उतने ही बजट से एलिवेटेड रेल ट्रैक का प्रोजेक्ट पर लगना है। इसके बनने से शहर के लोगों को 5 फाटकों से निजात मिलेगी और शहर का सौन्दर्यीकरण भी होगा। यह शहर के लोगों के लिए बहुत बडी सौगात होगी

उन्होंने कहा कि सरकार ने एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना को अमलीजामा पहनाकर कुरुक्षेत्र ही नहीं इस रेल मार्ग से नरवाना की तरफ जाने वाले लाखों लोगों का सपना साकार करने का काम किया है। कुरुक्षेत्र को एक अंतरराष्ट्रीय तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में राज्य सरकार की तरफ से विकसित किया जा रहा है। इस विषय को जहन में रखते हुए ही सरकार ने कुरुक्षेत्र के सौंदर्यीकरण और लोगों को 5 फाटकों से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना को तैयार किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?