Home haryana हरियाणा निर्माण में पंडित भगवत दयाल का अहम योगदान :- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा निर्माण में पंडित भगवत दयाल का अहम योगदान :- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

by ND HINDUSTAN
0 comment

संस्थान के बजट को लेकर भी की चर्चा

राज्यपाल ने किया पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा का अनावरण

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक में सोमवार को हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे और उन्होंने कुलपति कार्यालय के प्रांगण में बनी हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ठ अतिथि के तौर पर रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, हरियाणा सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पंडित भगवत दयाल शर्मा के परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। इसके बाद राज्यपाल कोर्ट की मिटिंग में शामिल हुए।

गौरतलब है कि सोमवार को विश्वविद्यालय में कोर्ट की मिटिंग आयोजित की जानी थी, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी उपस्थित हुए। उन्होंने कोर्ट की मिटिंग से पहले विश्वविद्यालय प्रांगण में लगाई गई पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि आज उन्होंने पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया है, जिन्होंने हरियाणा के निर्माण में एक अहम योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नित नई ऊचाईयों की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ विश्वविद्यालय में रिसर्च को बढ़ावा देने और संस्थान के बजट की बढ़ोतरी पर चर्चा की गई। 

विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित भगवत दयाल शर्मा के परिवार के सदस्यों विनय शर्मा व भास्कर शर्मा ने कहा कि पंडित भगवत दयाल शर्मा सही मायने में सच्चे लोकनायक, जनसेवक, त्यागी-तपस्वी एवं समदर्शी विचारों के व्यक्ति थे। वें पहले हरियाणवी थे, जिनको हरियाणा का पहला मुख्यमंत्री बनने का सौभागय प्राप्त हुआ, उन्हें शेरे हरियाणा भी कहा जाता था। उन्होंने जब से समाज के शोषित, उपेक्षित एवं पिछड़े हुए लोगों के सुनहरे-भविष्य के निर्माण के लिए संकल्प लिया, तब से निरंतर जीवन की अंतिम सांस तक उसी के लिए समर्पित रहे। देश की आजादी के लिए जेल की जिंदगी एवं जय-पराजय के क्षण उन्हें कभी भी अपने स्वतंत्रता सेनानी के मार्ग से विचलित नहीं कर सके। राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने बहुत सी चुनौतियों को स्वीकार कर हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया। वह करनाल से सांसद तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। इस अवसर पर आए पंडित भगवत दयाल शर्मा के परिजन व विचार मंच के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों का यह प्रतिमा लगवाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। 

सभी मिलकर पंडित भगवत दयाल शर्मा के भाईचारा व आपसी प्रेम के सपने को करें साकार :-डॉ. अरविंद शर्मा

स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित पंडित भगवत दयाल शर्मा हरियाणा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे है। उन्होंने आपसी भाईचारा व प्रेम की भावना को आगे बढ़ाया है। हमें मिलकर इनके सपने को साकार करना है। पंडित भगवत दयाल शर्मा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे तथा वे कभी भी किसी से कोई भेदभाव नहीं रखते थे। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में तैनात हर अधिकारी व कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को पंडित भगवत दयाल शर्मा की जीवनी के बारे में पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। लम्बे समय से विश्वविद्यालय परिसर में पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही थी। सभी के प्रयासों से आज यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा देश मजबूत व सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश की एजेंसियां निरंतर देश विरोधी ताकतों के सडय़ंत्रों को नाकाम करने में हमेशा कामयाब रही है। ये सभी एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य करती है।

महान स्वतंत्रता सेनानी थे पंडित भगवत दयाल शर्मा :-पूर्व मंत्री ग्रोवर

अनावरण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि पंडित भगवत दयाल शर्मा महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पंडित भगवत दयाल शर्मा द्वारा किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनकी यह प्रतिमा सभी को प्रेरित करती रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने के फैसले पर प्रसन्नता है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की गई थी।  जनमानस की भावनाओं का ख्याल रखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से इस पवित्र प्रांगण में उनकी प्रतिमा स्थापित करना सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना, कुलसचिव डॉ.एच.के. अग्रवाल, निदेशक डॉ. एस.एस. लोहचब, डीन डॉ. कुलदीप सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरूण अरोड़ा, डॉ. हरनीत सिंह, विनय शर्मा, भास्कर शर्मा, उषा शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, नवदीप शर्मा, योगेश कौशिक, नवीन शर्मा, रामबीर ककराना, रविंद्र भाली, बलबीर बोहर व प्रवीण सहित सभी अधिकारीगण व दर्जनों चिकित्सक उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?