सत्तारुढ़ दल जेजेपी के नेता कईं बार थानेसर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के लगा चुके हैं गंभीर आरोप
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।विजिलेंस विभाग की टीम ने थानेसर नगर परिषद में सेवारत हरियाणा कौशल विकास निगम के कर्मचारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रही अधिकारी बिमला देवी ने की। उन्होंने बताया कि नगर परिषद थानेसर में सेवारत कर्मचारी राजकुमार ने एक कर्मचारी से दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत उन्हें मिली थी। शिकायतकर्ता राजन कुमार का आरोप था कि कर्मचारी राजकुमार ने उसकी 20 दिन की गैर हाजिरी लगाई थी और उसे हाजिर दिखाने के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत पर टीम ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थानेसर नगर परिषद में व्यापक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सत्ता रुढ़दल जेजेपी के नेता भी लगातार लगाते रहे हैं।