पुस्तक में हरियाणा बिजली वितरण निगम की घाटे से लेकर मुनाफे तक की सफलता की कहानियों का किया गया है उल्लेख
बिजली निगमों ने निर्धारित लक्ष्य से 2 साल पहले अर्जित किया लाभ, लगातार मुनाफे में रही बिजली कंपनियां
एनडी हिंदुस्तान संवाददाता
चंडीगढ़।केंद्रीय विद्युत एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित नए महाराष्ट्र सदन में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा लिखित पुस्तक ‘वायर्ड फॉर सक्सेस‘ का लोकार्पण किया।इस अवसर पर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डी के शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। यह पुस्तक हरियाणा में बिजली सुधारों की दिशा में किए गए प्रयासों पर आधारित है जिसका समाज के सभी वर्गों व अन्य राज्यों के बिजली वितरण निगमों को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा।