Home haryana रोहतक के चिडिय़ाघर में जल्द देखने को मिलेंगे बब्बर शेर व भालू,मैसूर से भेड़िया लाने हेतु पत्राचार लगातार जारी 

रोहतक के चिडिय़ाघर में जल्द देखने को मिलेंगे बब्बर शेर व भालू,मैसूर से भेड़िया लाने हेतु पत्राचार लगातार जारी 

by ND HINDUSTAN
0 comment

पर्यटकों के लिए प्रदान की गई आवश्यक सुविधाएं 

मंडल आयुक्त ने किया चिडिय़ाघर का निरीक्षण 

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। मंडल आयुक्त, रोहतक जगदीप सिंह ने आज तिलियार पर्यटन केन्द्र स्थित चिडिय़ाघर के विकास, वन्य प्राणियों की स्थिति, पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा  चिडिय़ाघर के सौन्र्दयकरण बारे आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बैठक के उपरांत चिडिय़ाघर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान चिडिय़ाघर में रखे गये वन्य जीवों के पिंजरे के डिजाइनों का अवलोकन किया गया।

सभी पिंजरे केन्द्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण भारत सरकार के नियमों पर बनाए पाए गये। चिडिय़ाघर में 31 प्रजातियों के 177 वन्य पशु पक्षी रखे हुए है। जगदीप सिंह ने विकास कार्यों का भी अवलोकन किया। इस वर्ष पर्यटकों के बैठने के लिए शैड, रात्रिचर वन्य जीवों का घर, वन्य प्राणियों के ईलाज के लिए अस्पताल व पर्यटकों के लिए रास्तों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। चिडिय़ाघर में पिछले वर्ष बनाए गए बब्बर शेर तथा भालू के लिए बनाए गए पिंजरों में जानवर लाने बारे चल रही कार्यवाही का भी संज्ञान लिया गया। 

मंडल आयुक्त जगदीप सिंह ने कहा कि शहरवासियों को शीघ्र ही बब्बर शेर व भालू चिडिय़ाघर में देखने को मिलेगें। इसके अतिरिक्त चिडिय़ाघर में भेडिय़ा लाने के लिए मैसूर चिडिय़ाघर से पत्राचार जारी है, जिसकी शीघ्र ही स्वीकृति प्राप्त होने की संभावना है। मण्डल आयुक्त द्वारा चिडिय़ाघर के जीवों को दिये जाने वाले भोजन के बारे में भी जानकारी ग्रहण की गई, जिसमें पाया गया कि वन्य जीवों को दिये जाने वाला भोजन को समय-समय पर अचानक से चैक भी करवाया जाता है। भोजन की गुणवता केन्द्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा जारी हिदायतानुसार सही पाई गई। 

जगदीप सिंह ने बताया कि चिडिय़ाघर के सौन्र्दयकरण के लिए इस वर्ष छायादार व सजावटी लगभग 1000 पौधों का पौधारोपण भी किया गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए चिडिय़ाघर में अलग से टिकटघर, शौचालय, मातृ शिशुकक्ष, पार्क-पार्किंग एवं पीने के पानी की सुविधा भी प्रदान की गई है। मंडल आयुक्त ने चिडिय़ाघर का निरीक्षण विद्युतचालित कार्ट द्वारा किया गया, जोकि शीघ्र ही चिडिय़ाघर में पर्यटकों के लिए भी उपलब्ध करवाई जानी प्रस्तावित है। चिडिय़ाघर में मण्डल आयुक्त ने त्रिवेणी के पौधे का पौधारोपण भी किया गया। बैठक व निरीक्षण के दौरान शिव सिंह रावत, मण्डलीय वन्य प्राणी अधिकारी रोहतक, मनोज कुमार, ह0व0से0 महाप्रबन्धक वन विकास निगम रोहतक, डा0 अशोक खासा, वन्य प्राणी चिकित्सक तथा देवेन्द्र हुड्डा इंचार्ज चिडिय़ाघर आदि मौजूद रहे।   

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?