Home Kurukshetra News अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कनाडा के टोरंटो में गीता यज्ञ का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कनाडा के टोरंटो में गीता यज्ञ का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

टोरंटो में निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आखिरी दिन कनाडा के टोरंटो में गीता यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके पश्चात शहर में एक शोभायात्रा भी निकाली गई। यज्ञ और शोभायात्रा में कनाडा में रह रहे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल, केडीबी के सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केबीडी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया, केडीबी सदस्य उपेंद्र सिंघल सहित हजारों श्रद्धालु यज्ञ और शोभायात्रा में शामिल हुए। गौरतलब है कि गीता के ज्ञान को पूरी दुनिया में फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष भारत से बाहर विदेशों में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले मॉरिशस और इंग्लैंड में भी जीता महोत्सव आयोजित किए जा चुके है। इस वर्ष गीता महोत्सव का आयोजन कनाडा के विभिन्न शहरों में किया गया जिसमें वहां के मंत्री, सांसद, राजदूत, मेयर सहित वरिष्ठ नेताओं एवं अधिकारियों ने भी समारोहों में शिरकत की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?