सांसद केशरी देवी पटेल ने इस मामले को लेकर केंद्रीय उड्यन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय को भेजा पत्र
पंकज तिवारी/ न्यूज डेक्स उत्तर प्रदेश
प्रयागराज।प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानों का सिलसिला बढ़ने की बजाए कटौती की ओर दिख रहा है। इसका सीधा असर प्रयागराज और इसके आसपास क्षेत्रों के बड़े कारोबारियों को हो सकता है। बहरहाल बताना लाजिमी है कि प्रयागराज एयरपोर्ट से इंदौर और राजपुर की उड़ानों को फिलहाल बंद कर दिया गया है।हालांकि एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया प्रयागराज की सलाहकार समिति द्वारा बैठक में यह फैसला हुआ था कि कुंभ मेला से पहले ही चेन्नई,गोवा, हैदराबाद,गुवाहटी, जम्मू और अहमदाबाद के लिए यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करते हुए उड़ाने शुरु होंगी।
इधर इस पूरे मामले को लेकर सांसद केशरी देवी पटेल ने इस मामले को लेकर केंद्रीय उड्यन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय को पत्र भेजा है,क्योंकि जेट एयरवेज की दो उड़ाने पहले ही बंद हैं।इसकी जगह अन्य किसी अन्य एजेंसी कंपनी से भरपाई करने की योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ी है।वहीं रविवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से नए शेड्यूल के साथ कुछ समय के देरी से उड़ानों को सिलसिला शुरु हो चुका है।