Home haryana लोगों की मांग के मुताबिक बाढ़ड़ा और बादली को फिर दिया जाए पंचायत का दर्जा – हुड्डा 

लोगों की मांग के मुताबिक बाढ़ड़ा और बादली को फिर दिया जाए पंचायत का दर्जा – हुड्डा 

by ND HINDUSTAN
0 comment

निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सर्वे और वीडियोग्राफी करवाए सरकार – हुड्डा 

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़ः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हरियाणा सरकार जनभावनाओं को कुचलने का काम कर रही है। इसका ताजा उदाहरण बाढ़ड़ा और बादली में सरकार की जिद में देखने को मिल रहा है। दरअसल इन गांवों से सरकार ने पंचायत का दर्जा छीनकर इनको नगरपालिका में शामिल कर दिया है। जबकि, सरकार को मालूम होना चाहिए कि इन दोनों जगह पर कई दिनों से ग्रामवासी फिर से पंचायत बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। सरकार द्वारा लगातार उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। इस वजह से गांववालों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। 

हुड्डा ने कहा कि सरकार के इस फैसले की वजह से गांवों में सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन दोनों जगहों पर नये सिरे से पारदर्शी व निष्पक्ष सर्वे करवाया जाए। सरकार को इसकी वीडियोग्राफी भी करवानी चाहिए। किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करके नये सर्वे में यदि इन दोनों का बहुमत पंचायत बहाली के पक्ष में आता है तो सरकार को सहर्ष जनता का फैसला स्वीकार कर लेना चाहिए और लोगों की मांग के मुताबिक बाढ़ड़ा और बादली का पंचायत का दर्जा बहाल करना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?