Home haryana शहीद भगत सिंह जयंती भगवान परशुराम भवन में मनाई गई, शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद रखेगा देश : सतीश नांदल

शहीद भगत सिंह जयंती भगवान परशुराम भवन में मनाई गई, शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद रखेगा देश : सतीश नांदल

by ND HINDUSTAN
0 comment

शहीद भगत सिंह को किया गया याद, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

सांपला। देश को आजाद कराने में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद भगत सिंह की 115 वीं जयंती सांपला में बेरी रोड़ स्थित भगवान परशुराम भवन में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सांपला नगर पालिका के वाईस चेयरमैन योगेश ओहल्याण द्वारा किया गया।इस दौरान शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

सतीश नांदल ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उनके सपनों को साकार करते हुए देश प्रेम रूपी ज्वाला को हमेशा अपने दिल में जगाए रहना चाहिए। शहीद भगत सिंह सहित भारतीय स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सतीश नांदल ने शहीदों को पुण्य-स्मरण के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे शहीदों के संघर्ष, उनके बलिदान से भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती है और राष्ट्र के इतिहास को उसके सही परिप्रेक्ष्य में जानने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश घिलौड़ व महिला मोर्चा की स्टेट कॉर्डिनेटर सुमिता भाटिया जांगड़ा ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किए। वहीं महामंत्री राजेश भालौठ, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन ढुल व मंडल अध्यक्ष अभिनंदन भारद्वाज ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पार्षद राजेश वर्मा, शिव कुमार, महाबीर धमीजा, रूपेश, अजय पंवार, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र नया बाँस, ऋषिपाल, भूपेन्द्र खत्री, जितेन्द्र ठेकेदार इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।- जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने भी वाईस चेयरमैन योगेश ओहल्याण के कार्यालय में शहीद भगतसिंह को नमन करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘शहीद भगत सिंह अमर रहे’ के नारे लगाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?