न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 9 अक्टूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि आम पंचायत चुनाव 2021 को सम्पन्न करवाने के लिए विधानसभा की प्रकाशित की गई मतदाता सूची को आधार मानकर पंचायतों की मतदाता सूची वार्ड वार तैयार करने हेतू हरियाणा पंचायती राज एक्ट, 1994 की धारा 212 व चुनाव नियम 2 (ई) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुरुक्षेत्र जिला के प्रत्येक ब्लाक में सम्बन्धित अधिकारियों को जिला निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
उन्होंने कहा कि लाडवा ब्लाक के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक लाडवा, शाहबाद के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक शाहबाद, पिहोवा के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक पिहोवा, थानेसर के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक थानेसर, बाबैन के लिए एमडी शुगर मिल शाहबाद, पिपली के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कुरुक्षेत्र, इस्माईलाबाद के लिए जिला नगर आयुक्त कुरुक्षेत्र को तुरंत प्रभाव से जिला निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किया जाता है।