कुंडू बोले : चौबीसी का नाम चमकाने वाले ऐसे नौजवानों की कामयाबी देखकर गर्व से चौड़ा हो जाता है सीना
न्यूज डेक्स संवाददाता
महम। विधायक बलराज कुंडू ने आज बहु अकबरपुर गांव में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचकर “वर्ल्ड कबड्डी कप कनाडा – 2022” में बेस्ट कैचर चुने गए शीलू पहलवान का पुष्प गुच्छ एवं पारितोषिक देकर भावपूर्ण स्वागत करते हुए उनके उज्ज्ववल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे गांव की मिट्टी से निकला यह नौजवान हमारे गांव और समूचे प्रदेश का नाम विश्व में चमका रहा है यह देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। इस मौके पर श्री कुंडू ने शीलू बल्हारा के कोच बिट्टू पहलवान अखाड़ा संचालक मास्टर रविन्द्र को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व शीलू पहलवान को जुलूस की शक्ल में शहर से पैतृक गांव बहु अकबरपुर तक लाया गया। ग्रामीणों ने बड़े उत्साह से अपने लाडले का स्वागत किया और उनको आशीर्वाद दिया।