Home Kurukshetra News सामुदायिक केंद्रों को पीपीपी मोड चलाने का प्रस्ताव किया तैयार:सुधा

सामुदायिक केंद्रों को पीपीपी मोड चलाने का प्रस्ताव किया तैयार:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

शहर को सूर्य ग्रहण व गीता महोत्सव तक निरंतर स्वच्छता अभियान चलाने के दिए आदेश

नगर परिषद में एनडीसी जारी पर विशेष फोकस रखने के दिए आदेश, विधायक सुभाष सुधा ने ली अधिकारियों की बैठक 

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के सैक्टरों के सामुदायिक केंद्र को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में चलाने की योजना तैयार की है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को आदेश जारी किए गए है। इस पहले योजना पर गहनता से मंथन करने के आदेश बी दिए है। इससे शहर के सामुदायिक केंद्रों भी निजी बैंकवेट हाल की तर्ज पर विकसित हो सकेंगें।

विधायक सुभाष सुधा सर्किट हाउस में जिला नगर आयुक्त कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि शहर के सामुदायिक केंद्रों का रख रखाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण इन सामुदायिक केंद्रों का लोग कम प्रयोग कर रहे है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए इस योजना पर विचार किया गया है कि इन सामुदायिक केंद्र को पीपीपी मोड पर चलाया जाए। इस योजना के तहत सबसे पहले प्राथमिकता आरडब्लयूओ को दी जाएगी। जो भी आरडब्लयूओ सामुदायिक केंद्र को चलाना चाहे उसको इस जिम्मा सौंपा सकता है। इन सामुदायिक केंद्रों को अनुबंध पर देने के लिए खाका तैयार करने के आदेश दिए है।

उन्होंने कहा कि सूर्यग्रहण व अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आने वाला है। इन कार्यक्रमों को लेकर शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। इसलिए नगर परिषद के अधिकारी विशेष कर्मचारियों को रखकर शहर में स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाए। नगर परिषद में लोगों को लगातार एनडीसी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्यालय में कर्मचारी सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे है। इसलिए लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए योजना तैयार की जाए। इस विषय में डीएमसी अश्वनी मलिक ने आश्वासन दिया कि जल्द की लोगों की एनडीसी से संबंधित समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा

विधायक ने कहा कि नगर परिषद से संबधित जो भी विकास कार्य लंबित है उनको जल्द पूरा किया जाए। इस शहर की सडक़ों व गलियों के निर्माण पर फोकस रखकर कार्य किया जाए। नगर परिषद की तरफ से एक टीम तैयार की जाए जो शहर का निरीक्षण करके सडक़ों का अवलोकन करेंगी। इस निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट तैयार करके सडक़ों पर गड्डों को भरने के काम किया जाए। इस मामले को पूरी ईमानदारी के साथ करना है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?