Home Kurukshetra News -विधायक रामकरण काला ने बराड़ा रोड पर नाले के विकास कार्य का लिया जायजा,जल्द पूरा होगा काम

-विधायक रामकरण काला ने बराड़ा रोड पर नाले के विकास कार्य का लिया जायजा,जल्द पूरा होगा काम

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहाबाद,28 जुलाई। विधायक रामकरण काला ने कहा कि जल्द ही नगर के बरसाती नाले का विकास कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। जिसके पूरा होने से नगर की जनता को बरसाती पानी की समस्या से निजात मिलेगी। राजनीति के भेदभाव से ऊपर उठकर पूरे हल्के का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। वह मंगलवार को बराड़ा रोड पर नाले के निर्माण कार्य का जायजा लेने के उपरांत नगरपालिका के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। विधायक ने कहा कि नगर व हल्के के हर गांव में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास व हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवा रही है। इसलिए सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को आदेश दिए कि नगर के नाले के निर्माण कार्य में कहीं भी कोई समस्या आती है तुरंत उनके संज्ञान में लाई जाए ताकि नाले का निर्माण कार्य अति शीघ्र पूरा करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस नाले के साथ-साथ नगर में जितने भी बरसाती नाले तथा नालियां है सभी की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। नगर के साथ-साथ हल्के के हर गांव में कहीं भी बरसाती पानी के निकासी की समस्या नहीं आनी चाहिए। इसको गंभीरता से लेकर समाधान किया जाए। इस अवसर पर नगर पालिका के प्रधान बलदेव राज चावला, सचिव नगर पालिका सुरेंद्र मलिक, निरीक्षक नरेंद्र सिंह, शहरी प्रधान प्रवीन शर्मा, विष्णु भगवान गुप्ता, अमनदीप जैनपुर, प्रभजीत सिंह जीता, रिंकू कठवा तथा राहुल कतलाहरी आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?