न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुवि प्रशासन अपने विद्यार्थियों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महिला छात्रावास में खाने से संबंधित शिकायत मिलने पर पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जा चुका है। गठित कमेटी ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छात्रावास में जाकर जांच करने के बाद यमुना महिला छात्रावास सहित अन्य छात्रावासों में जाकर छात्राओं से बातचीत की। फिलहाल उक्त हॉस्टल की मेस को बंद कर वैकल्पिक तौर पर अन्य महिला छात्रावास में खाने का प्रबंध किया गया है। कमेटी द्वारा लिए गए इस फैसले से सभी छात्राएं संतुष्ट है। गठित कमेटी ने धरना दे रहे छात्रों से दो बार बातचीत कर उन्हें धरना समाप्त करने की अपील भी की। इसके साथ ही छात्रों को प्रशासन से बातचीत करने के लिए शुक्रवार को 11 बजे डीन्स बिल्डिंग के कमेटी रूम में आमंत्रित किया है।