के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां, पोलिंग बूथ व नप कार्यालय सहित किसी भी स्थान पर उपलब्ध नहीं है मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट
कैसे करेंगे दावा व आपत्ति, अंतिम तिथि में बचा केवल एक दिन
न मतदाता सूची, न ही दावा सुनने वाले अधिकारी, सुनी पड़ी कुर्सियां ू
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।।नगर परिषद थानेसर के मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट को लेकर बवाल मच गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त की अोर से जारी आदेशों के अनुसार नप थानेसर की मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट 17 अक्टूबर से नप कार्यालय, पोलिंग बूथ सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध है तथा इस ड्राफ्ट पर आपत्ति व दावे 22 अक्टूबर तक नियुक्त अधिकारी के सामने किया जा सकता है। लेकिन मजेदार बात यह है कि न ही किसी पोलिंग बूथ पर और न ही नप की ओर से निर्धारित स्थानों पर कोई भी ड्राफ्ट उपलब्ध नहीं है। आपत्ति व दावा पेश करने में केवल एक दिन का समय रह गया है। इस मामले को लेकर विपक्षी पार्षद नप कार्यालय में पहुंचे और रोष जताया।
पार्षदों का कहना था कि अापति व दावे सुनने के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है उनकी कुर्सियां खाली पड़ी हैं। कार्यालय में मतदाता सूची का ड्राफ्ट उपलब्ध नहीं है। पार्षदों का आरोप है कि वार्ड बंदी की तरह मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम भी गुपचुप तरीके से किया जा रहा है। इससे में बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है। पार्षदों का कहना है उपायुक्त बार-बार प्रेस नोट जारी कर सूचियों का ड्राफ्ट नप कार्यालय व पोलिंग बूथ सहित अन्य स्थानों पर उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं। पूर्व पार्षदों ने इस बारे में उपायुक्त को शिकायत करने की बात कही है।
पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी का आरोप है कि नप का कोई भी अधिकारी मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है। कार्यालय में जिन अधिकारियों की अापत्ति व दावे सुनने के लिए ड्यूटी लगाई है वे अपनी कुर्सियों से नदारद हैं। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर की अवधि में केवल एक दिन रह गया है। जब मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट ही उपलब्ध नहीं है तो कोई भी मतदाता सूची पर आपत्ति कैसे दर्ज करा सकता है। यह सब सत्ता पक्ष के इशारे पर हो रहा है।
पूर्व पार्षद विवेक मेहता, मनु जैन, ओमप्रकाश ओपी, सुधीर चुघ, गोपाल गौड़, पिंकी जयकिशन, वियज लाला, सुनील अमरनाथ सैनी, विवेक भारद्वाज डब्बू सहित मौके पर मौजूद पूर्व पार्षदों व मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूचियों में बड़े स्तर पर धांधली हो रही है, इसी कारण से सूचियों का ड्राफ्ट उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने आशंका जताई कि दावे व आपत्ति की अवधि बीत जाने के बारे मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट फाइनल कर दिया जाएगा।