Home haryana 18 मंजिला ज्ञान मंदिर में गीता जयंती के अवसर कार्यक्रमों का आयोजन 

18 मंजिला ज्ञान मंदिर में गीता जयंती के अवसर कार्यक्रमों का आयोजन 

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रदूषण मुक्त अभियान के अंतर्गत बैग वितरित

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के तट पर निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर में गीता जयंती के अवसर पर भी कार्यक्रमों को जोड़ा जायेगा। इसकी रुपरेखा वर्ष के अंतिम सूर्यग्रहण के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा तैयार की गई। 18 मंजिला ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में इस मौके पर सूर्यग्रहण के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूजा अर्चना की। इसी अवसर पर भव्य भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी। अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में सूर्य ग्रहण के अवसर पर तीन दिन से निरंतर भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। ग्रहण की अवधि में  18 मंजिला ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की मैनेजमेंट सदस्यों ने हवन किया। साथ ही सूर्य ग्रहण स्नान के उपरांत प्रदूषण मुक्त अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा अधिकृत नॉन कोण बैग वितरित किए गए। इसी अवसर पर जरूरतमंदों को पांच तरह के अनाज भी वितरित किए गए। ट्रस्टी जय भगवान सिंगला ने कहा कि 18 मंजिला ज्ञान मंदिर कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश एवं विश्व के लिए अनूठी चीज है। यह एशिया का ऐसा मंदिर बन रहा है जिस की भव्यता देखते ही बनेगी। यहां नित्य प्रति धार्मिक कार्य तो होते रहते है लेकिन सूर्य ग्रहण के अवसर पर भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालु भक्ति के कार्यक्रम में शामिल हुए। गरीबों एवं जरूरतमंदों को दान किया गया।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?