Home Kurukshetra News एफसीआई के पूर्व प्रबंध की रिटायर गेस्ट टीचर पत्नी की हत्या,दिन दिहाड़े कुरुक्षेत्र सेक्टर-सात में गला रेत डाला

एफसीआई के पूर्व प्रबंध की रिटायर गेस्ट टीचर पत्नी की हत्या,दिन दिहाड़े कुरुक्षेत्र सेक्टर-सात में गला रेत डाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में है दंपती का आवास,बेटा 2017 में अज्ञात कारणों से कर चुका है सुसाइड,बेटी मुंबई में अध्यनरत

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।एफसीआई के रिटायर प्रबंध की गेस्ट टीचर पत्नी को कुरुक्षेत्र के सेक्टर सात स्थित आवास पर गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दिन दिहाड़े यह वारदात दुपहर के साढ़े 12 बजे हुई।वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। करीब तीन बजे जब वहृ घर वापस आया तो मृतका की लाश घर के बेड पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इस वारदात का पता चलते ही वहां कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा।एसएफएल की टीम ने भी मौके पर आकर सेंपल लिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र सेक्टर सात वासी देवराज एफसीआई में प्रबंधक के पद से रिटायर हो चुके हैं,जबकि उनकी पत्नी निर्मला भी गेस्ट टीचर के पद से रिटायर है। बताया गया है कि इस दंपती के पुत्र ने 2017 में दिल्ली में कोचिंग के दौरान अज्ञात कारणों से सुसाइड कर लिया था। हालांकि वह न्यायिक सेवा में जाने का इच्छुक था और इसकी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुका था। वहीं इस दंपती की पुत्री मुंबई में अध्यनरत है और अब यह दोनों घर में दोनों ही रह रहे थे। देवराज के मुताबिक वह निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे,पीछे से घर पर उनकी पत्नी अकेली थी,जब तीन बजे वह घर आया तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब उन्होंने घर भीतर आकर देखा तो निर्मला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी।इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी है। अलग अलग टीमें इस मामले की जांच में जुटी है,जबकि आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?