Home haryana कंसाला में हुआ खोखर महासम्मेलन, कई राज्यों के खोखर जुटे

कंसाला में हुआ खोखर महासम्मेलन, कई राज्यों के खोखर जुटे

by ND HINDUSTAN
0 comment

जाट यौद्धा रामलाल खोखर को याद किया गया

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। जिला के कंसाला गांव में रविवार को खोखर महासम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के खोखर परिवारों ने पूरे जोश व उमंग के साथ भाग लिया। गांव के आईटीआई मैदान में हुआ यह महासम्मेलन जाट यौद्धा रामलाल खोखर को समर्पित रहा। रामलाल खोखर ने ही मोहम्मद गौरी को मारा था। इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर घुडाराम खोखर, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट भरतपुर व अपर जिला जज कानपुर अमरजीत सिंह खोखर ने की शिरकत की। 

महासम्मेलन के दौरान सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। महासम्मेलन में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा समय में समाज में कुरीतियां बढ़ रही हैं, जिनके खिलाफ अभियान चलाना होगा। महासम्मेलन की आयोजन समिति के सदस्य महताब खोखर, नरेश खोखर व कुलदीप खोखर ने बताया कि युवाओं को जागरूक करने का निर्णय भी लिया गया। उन्होंने बताया कि देश भर के सभी खोखर परिवारों को एकजुट किया जाएगा। भविष्य की रणनीति के तहत सभी खोखर परिवारों की डायरेक्टरी भी बनाई जाएगी। 

इस महासम्मेलन के दौरान विशेष तौर पर राजस्थान के लाडनू की सरपंच प्रियंका, पिंजौर की एमसी मनिंदर कौर, दिल्ली में कार्यरत कर्नल दिग्विजय खोखर, सुनील खोखर, बाबूराम फौजी, सुभाष खोखर, जयनारायण खोखर, जाने माने कबड्डी कोच रामबीर खोखर, कप्तान खोखर, डा. अमित खोखर, इंडिगो में पायल प्रियंका, छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर, रतिया से जसपाल सिंह खोखर व गुरप्रीत ंिसंह खोखर को सम्मानित किया गया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?