पांच प्लान से सर्वसम्मति से बना रहे सरपंच :
डॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता
शाहाबाद। इस समय जहां पूरे हरियाणा में जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनावों को लेकर चौपालों व गलियों में चुनावी हलचल चल रही है। वहीं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का गांव खानपुर एकता व भाईचारे का संदेश दे रहा हैै। खानपुर एक ऐसा गांव हैं जहां पिछले 25 वर्षों से सरपंच का चुनाव नहीं है और इस गांव में पिछले पांच प्लान से सर्वसम्मति से सरपंच चुना जा रहा है। इस बार गांव खानपुर का सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित था तो इस बार भी 582 मतदाताओं ने सर्वसम्मति के साथ हरविन्द्र कौर को अपना सरपंच चुना है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2014 में केहरचंद वाल्मीकि, वर्ष 2009 में माया राम, इससे पहले रणबीर कुमार व रविन्द्र राम सर्वसम्मति से सरपंच बने हैैं। सर्वसम्मति से सरपंच बनी हरविन्द्र कौर पत्नी विजेश कुमार ने कहा कि जिन आशाओं के साथ ग्रामीणों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है वह इसे बाखूबी निभाएंगी और गांव का अधिक से अधिक विकास करवाने का काम करेंगी। इस अवसर जयपाल, हरकेश कुमार, विजेश कुमार, रवि कुमार, सुशील, अंकित मौजूद रहे।