Home haryana एनडीए की लिखित परीक्षा में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 71 छात्र हुए उत्तीर्ण

एनडीए की लिखित परीक्षा में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 71 छात्र हुए उत्तीर्ण

by ND HINDUSTAN
0 comment

इसी साल गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 14 विद्यार्थी एनडीए एसएसबी में क्वालिफाई कर आफिसर बनें

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी विद्यार्थियों और गुरुकुल परिवार को दी शुभकामनाएं

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 71 विद्यार्थियों का एनडीए में चयन हुआ है, इनमें से 51 छात्र गुरुकुल में अध्ययनरत है, वहीं 20 छात्र पास आउट होकर जा चुके हैं। छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर गुरुकुल कुरुक्षेत्र में बुधवार को जश्न का माहौल रहा। चयनित विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुरुकुल परिवार को बधाई दी और सफलता के इस सिलसिले को जारी रखने के लिए उत्साह बढ़ाया। इस अवसर गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रांगण में सभी चयनित विद्यार्थियों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डा. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, एनडीए विंग के सूबेदार बलवान सिंह, अशोक कुमार चौहान, प्रकाश जोशी,सूबेदार रविंदर कौशिक,पीयूष पंथरी, अमित कुमार आदि ने लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी।

निदेशक ब्रिगेडियर डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि 26 सितंबर 2023 रात को यूपीएससी एनडीए-टू 2023 कोर्स 152 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इस परिणाम में गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने अपना ही रिकार्ड तोड़ा और पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार के परिणाम में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 71 विद्यार्थियों को एनडीए में चयनित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि 2022 में एनडीए में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 36 विद्यार्थी चयनित हुए थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय जल सेना, थल सेना और वायु सेना में अभी तक गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 45 विद्यार्थी सैन्य अधिकारी बन चुके हैं। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के चयनित 51 विद्यार्थियों में 25 हरियाणा,बिहार प्रांत के 14, उत्तर प्रदेश के 9, राजस्थान-उत्तराखंड और पंजाब के 1-1 विद्यार्थी हैं।

इनमें अभिषेक, आदित्य वीर, आयुष वत्स, कार्तिक, आर्यन, कुनाल, पार्थ, शुभम्, आर्यवर्त, परीक्षित, सुमन, हीरेन, हर्ष राज, वरूण, अभय ढाण्ढा, नकुल, तुषार, विधान मिश्रा, चिराग, रिषभ, उमेश यादव, सरबदीप, अभिनन्दन, अन्शुल, सारांश, आयुष, मधुर प्रताप, उमेश, वंश मलिक, भास्कर पांडे, आदित्य कुमार, देवांश, आयुष राज, अर्क चटर्जी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, आर्यन, रिक्की, अर्जुन, अनुराग पराशर, अनुराग कुमार, उत्क्रश कुमार, हर्षवर्धन सिंह, कार्तिक, केशव कुमार, मानव, विश्वदीप, केशव शर्मा, रिभष राज, दक्ष शर्मा, दीपान्शु और मयंक मधुकर ने एनडीए की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है।

ब्रिगेडियर डा.प्रवीण कुमार ने बताया है कि आचार्य देवव्रत का सपना है कि गुरुकुल के बच्चे डाॅक्टर, इंजीनियर, उच्च अधिकारी एवं हर विधा में आगे बढ़ें और राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इसी सपने को साकार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 22 अक्तूबर 2016 को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एनडीए विंग का उद्गाटन किया था। महज छह वर्षों में गुरुकुल कुरुक्षेत्र का यह एनडीए विंग राष्ट्र को 45 सैन्य अधिकारी दे चुका है,जबकि एनडीए लिखित परीक्षा का एक दिन पहले घोषित किया गया परिणाम इस विंग की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण हैं। जहां से देश के 19 राज्यों के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों में 71 का चयन एनडीए की लिखित परीक्षा में हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले दिनों कुरुक्षेत्र गुरुकुल का दौरा किया था और आचार्य देवव्रत द्वारा किए जा रहे प्रयासों और विशेष तौर पर एनडीए विंग के उत्कृष्ट परिणामों की जमकर सराहना की थी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?