Home haryana शुगर मिलों के घाटे को पूरा करने के लिए एथनॉल प्लांट लगाए जाएंगे। डा. बनवारी लाल 

शुगर मिलों के घाटे को पूरा करने के लिए एथनॉल प्लांट लगाए जाएंगे। डा. बनवारी लाल 

by ND HINDUSTAN
0 comment

डॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहाबाद। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश की सभी शुगर मिलों के घाटे को पूरा करने के लिए एथनॉल प्लांट लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ शुगर मिलों में बगास और खोई बनाने की योजना को भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, शुगरफेड के चेयरमैन एवं  विधायक रामकरण काला, उपायुक्त शांतनु शर्मा, मिल के प्रबंध निदेशक राजीव प्रसाद ने मशीन में गन्ना डालकर 39वें पिराई सत्र का शुभारंभ किया। डा. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार गन्ना काश्तकारों को सबसे ज्यादा दाम दे रही है। इस सरकार के कार्यकाल में शुगर मिलों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने पर विशेष ध्यान दिया है।

सरकार के आदेशानुसार कृषि विभाग द्वारा गन्ने की नर्ई उन्नतशील किस्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस उन्नत किस्म के बीज को अपनाने से किसानों को फायदा होगा। राज्य सरकार ने पिछले पिराई सत्र में राज्य की सभी सहकारी चीनी मिलों में गन्ना काश्तकारों द्वारा मिल में सप्लाई किए गए गन्ने की कीमत का भुगतान समय पर कर दिया है। उन्होंने बताया कि गन्ने का दाम बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव भेजा गया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि देश में सबसे अधिक गन्ने का भाव हरियाणा के किसानों को मिलेगा। सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। इतना ही नहीं शाहबाद सहकारी चीनी मिल को अन्य रिकवरी क्षेत्र में तकनीकी दक्षता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 29वां पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा के साथ-साथ शुगर मिल के तमाम अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र है। केंद्र सरकार द्वारा लिए पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथनॉल ब्लैडिंग से 15 फीसदी कर दिया गया है। ईथनॉल की मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने चीनी मिलों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए सभी चीनी मिलों में ईथनॉल प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि शाहबाद चीनी मिल द्वारा पिछले पिराई सत्र में 73.15 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 7.39 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया और 10.10 फीसदी चीनी की रिकवरी करके 4.57 करोड़ यूनिट की बिजली का निर्यात किया, इससे मिल को 18.90 करोड़ रुपए की आय हुई। मिल द्वारा पिराई सत्र 2022-23 में 80 लाख क्विंटल गन्ना पिराई, 11 फीसदी शुगर रिकवरी, 8.80 लाख क्विंटल चीनी व लगभग 5 करोड़ यूनिट बिजली निर्यात का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल का शाहबाद शुगर मिल के पिराई सत्र का शुभारभ करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मिल पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी नए कीर्तिमान के साथ नए आयाम स्थापित करेगी।  पिराई सत्र में बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक द्वारा सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों को समानित भी किया। एमडी शुगर मिल राजेंद्र प्रसाद ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मिल के निर्वाचित निदेशक नरेंद्र घराड़सी, बलदेव कल्याणा, बलकार सिंह, धर्मबीर सिंह, गुरराज सिंह, रणबीर सिंह, तुनखा, सुरिंद्र कौर, मिल के अधिकारी सुभाष चंद्र, दीपक खटोड़, सीमांत वर्मा, बालकिशन, प्रदीप कुमार, गौरव बेदी, मुलखराज, जगबीर, कंवरपाल, बाबा करतार कौर, पवन कुमार, रणदीप सिंह, जसबीर, मोहड़ी, ओम प्रकाश, पवन, बलकार सिंह, राकेश वधवा, गुरबश सिंह आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?