Home haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा द्वारा 30 नवंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा द्वारा 30 नवंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम

by ND HINDUSTAN
0 comment

सन्निहित सरोवर पर विश्व कल्याण के लिए होगा गीता यज्ञ

उपायुक्त शांतनु शर्मा होंगे कार्यक्रम के मुख्यातिथि

सभा की तरफ से निशुल्क वितरित की जाएंगी पवित्र ग्रंथ गीता की प्रतियां

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के पावन अवसर पर श्रीब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा की तरफ से सन्निहित सरोवर पर विश्व शांति के लिए गीता यज्ञ का आयोजन 30 नवंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस यज्ञ के दौरान श्रद्घालुओं को पवित्र ग्रंथ गीता की प्रतियां भी निशुल्क वितरित की जाएंगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरु कर दी गई है। उपायुक्त शांतनु शर्मा गीता यज्ञ में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे तथा एसडीएम सुरेन्द्र पाल विशिष्टिï अतिथि के तौर पर यज्ञ में भाग लेंगे।

श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा व प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि सभा द्वारा प्रति वर्ष गीता जयंती के अवसर पर सर्वे भवन्तु सुखना: की कामना के लिए गीता यज्ञ आयोजित किया जाता है तथा श्रद्घालुओं में श्रीमदभगवद गीता की प्रतियां भी निशुल्क वितरित की जाती है। इस बार भी गीता यज्ञ के बाद सभा की ओर से श्रद्घालुओं को श्रीमदभगवद गीता की प्रतियां निशुल्क वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभा का प्रयास है कुरुक्षेत्र के प्रत्येक घर तक गीता पहुंचे और गीता का पाठ हो। इसी उद्देश्य के लिए सभा अपने स्तर पर प्रयासरत है। सभा सनातन परम्परा को संजोए रखने के लिए कर्मकांड सिखाने की कुरुक्षेत्र वेद विद्यालय का संचालन करती है। इस वेद विद्यालय में 50 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रवेश दिया जाता है उनके छात्रावास व भोजन की व्यवस्था निशुल्क की जाती है। इसी के साथ-साथ कुरुक्षेत्र में आने वाली तीर्थ यात्रियों और श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए सभा 4 धर्मशालाओं का प्रबंधन भी करती है। इसके साथ-साथ सभा द्वारा सेक्टर-8 में भगवान गौरी-शंकर मंदिर भी निमार्णाधीन है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?