HomeKurukshetra Newsनितिन गडकरी ने रीवा में 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और मध्य प्रदेश की पहली 1600 करोड़ रुपये की लागत वाली 2.28 किलोमीटर लंबी 6-लेन की दोहरी सुरंग का उद्घाटन किया
नितिन गडकरी ने रीवा में 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और मध्य प्रदेश की पहली 1600 करोड़ रुपये की लागत वाली 2.28 किलोमीटर लंबी 6-लेन की दोहरी सुरंग का उद्घाटन किया
दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीयराजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी से सांसद रीति पाठक, सांसद गणेश सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री एवं सभी सांसद-विधायक तथा अधिकारीगण मौजूद थे।