एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर । हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे चलाये जा रहे सूर्य नमस्कार अभियान के तहत जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ प्रतिभा भाटिया के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोपरा कला में आयुष योग सहायक मधु शर्मा के द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया जिसमें प्रधानाचार्य प्रेमलता मलिक मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मधु शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के सावधानियां व लाभ के बारे मे जानकारी दी गई। विद्यालय का पंजीकरण करके बारह बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।
मुख्यातिथि प्रेमलता मलिक ने आयुष विभाग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की सूर्य नमस्कार सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम है इससे शरीर स्वस्थ रहता है व तनाव से मुक्ति मिलती है तथा सूर्य नमस्कार से शरीर ऊर्जान्वित रहता है। विद्यार्थियों में बहुत उत्साह व जोश देखने को मिला है। स्कूल के स्टाफ ने भी इस अभियान मे बढ चडक़र भाग लिया। मौके पर तेजपाल, स्वीटी, मुकेश कुमार अविनाश उपस्थित रहे।