Home haryana सांसद रतन लाल कटारिया ने संसद के पटल पर उठाई कुरुक्षेत्र के विभिन्न मार्गों को सिक्स लेन बनाने की मांग

सांसद रतन लाल कटारिया ने संसद के पटल पर उठाई कुरुक्षेत्र के विभिन्न मार्गों को सिक्स लेन बनाने की मांग

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र । सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि यह समय भारतीय की आजादी का 75वां वर्ष है। आजादी के अमृत काल का है, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ अगले 25 वर्षों के भारत की बुनियाद रख रहे है। जिसमे इंफ्रास्ट्रक्चर कि गति को नई दिशा दी गई है। आज भारत तीन गुना प्रतिदिन नेशनल हाइवे के विस्तार की गति से काम कर रहा है और प्रतिदिन 36 किलोमीटर नेशनल हाईवे बना रहा है,ओर आने वाले समय में 50 किलोमीटर का लक्ष्य है।
सांसद रत्तन लाल कटारिया संसद के पटल पर कुरुक्षेत्र के पटियाला से पिहोवा, पिहोवा से कुरुक्षेत्र, कुरुक्षेत्र से लाडवा व रिसेप्शन की सडक़ का निर्माण करने को लेकर अपनी मांग को उठा रहे थे। उन्होंने अपनी मांग को संसद के पटल पर रखते हुए कहा कि आजादी के बाद कई गुना वाहनों का प्रचलन हो गया है। इन सडक़ों को फोर लेन या सिक्स लेन बनाने और अति आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने गीता ज्ञान की भूमि कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्कट मे शामिल किया है। पटियाला से वाया कुरुक्षेत्र, यमुनानगर से बिलासपुर, कपाल मोचन तक कि इस सडक़ पर हर रोज कई लाख लोगों का अवागमन रहता है। केंद्र सरकार 142 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली नेशनल इनफ्रास्ट्रक्चर परियोजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस योजना मे इन सडक़ को शामिल किया जाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?