Home haryana भारत विकास परिषद रोहतक शाखा द्वारा शाखा के 35 वर्ष पूर्ण होने पर अभ्यूदित स्मारिका का हुआ विमोचन

भारत विकास परिषद रोहतक शाखा द्वारा शाखा के 35 वर्ष पूर्ण होने पर अभ्यूदित स्मारिका का हुआ विमोचन

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रसिद्ध उद्योगपति रोमेस विग मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित

मुख्य वक्ता के रुप में क्षेत्रीय प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बनवीर जी रहे उपस्थित

हमें नौकरी के पीछे नहीं अपने उद्योग लगाने पर बल देना चाहिए मुख्य वक्ता बनवीर

न्यूज़ डेक्स संवाददाता –

रोहतक । भारत विकास परिषद रोहतक शाखा के 35 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ता व अभ्यूदित  स्मारिका का विमोचन सनसिटी स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में  उद्योगपति रोमेश विग  उपस्थित रहे समारोह में मुक्ता मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय प्रचारक उत्तर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बनवीर जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन संस्कार चंद्रसेन जैन ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री विजय रोहिल्ला व राजीव मलिक ने शिरकत की कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया समारोह में स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी  इस मौके पर शाखा के 35 वर्ष पूर्ण होने पर शाखा की स्मारिका अभ्यूदित विमोचन  अतिथियों द्वारा किया गया मुख्य वक्ता बनवीर ने कहा कि भारत स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव बना रही है इस देश के लोगों ने बलिदान दिए हैं जिन्हें हमें याद करने की जरूरत है उन्होंने गुरु तेग बहादुर की कुर्बानी के समय हरियाणा के बहुत से लोगों ने कुर्बानी दी थी जिसमें हरियाणा के खुशहाल सिंह दहिया का नाम लिया उन्होंने कहा कि हमें इतिहास ठीक से नहीं पढ़ाया गया बिगाड़ने वाला इतिहास हमें पढ़ाया गया उन्होंने स्कूली बच्चों आह्वान किया  कि दोस्ती अच्छे लोगों से होनी चाहिए सेहत अच्छी रखोगे और जंक फूड से दूर रहोगे तो ही राष्ट्र निर्माण में कारगर सिद्ध होंगे उन्होंने कहा कि हर युवा आज नौकरी के पीछे भाग रहा है पूरे देश में केवल 2 परसेंट नौकरी है उन्होंने कहा कि हमें नौकरी के पीछे न भाग कर आत्मनिर्भर बनना होगा उन्होंने पौधारोपण पर कहा कि देश मे  वृक्षारोपण  हर्ष वर्ष लाखों की तादाद में किए जाते हैं अगर उसके 25% भी ठीक प्रकार से लगे होते तो पूरा भारत जंगल होता उन्होंने  कहा कि हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए पर अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए मुख्य अतिथि रोमेश विग ने कहा की किसी काम को छोटा बड़ा नहीं समझना चाहिए कड़ी मेहनत से हम किसी मुकाम को  पा सकते हैं हम छोटे उद्योग लगाकर बहुत से लोगों को रोजगार दे सकते हैं कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रसेन जैन ने कहा कि परिषद आम आदमी में संस्कार डालने का काम कर रहा है अगर हमारे में संस्कार होगे तो हम उन्नत भारत का निर्माण कर सकते हैं इस मौके पर विजय रोहिल्ला व राजीव मलिक ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन, शाखा सचिव विक्रांत शर्मा, शाखा कोषाध्यक्ष नवीन गो गोयल, कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता सह संयोजिका मंजू बिंदल ने सभी अतिथियों का समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?