न्यूज़ डेक्स संवाददाता –
कुरुक्षेत्र । गुरुकुल कुरुक्षेत्र के दो छात्रों का चयन स्टेट लेवल लीगल लिटरेसी कॉम्पटिशन के लिए हुआ है जिसे लेकर गुरुकुल में जश्न का माहौल है। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने निदेशक कर्नल अरुण दत्ता, प्राचार्य सुबेप्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य सहित विजेता छात्रों को बधाई दी। वहीं कर्नल दत्ता ने दोनों छात्रों सहित प्रतियोगिता की तैयारी करवाने वाले अध्यापक संदीप व दिनेश राणा को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभाशीष दीं।
जानकारी देते हुए कर्नल दत्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा अम्बाला में डिवीजन लेवल की लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लीगल लिटरेसी क्लब के इंचार्ज संदीप जी के नेतृत्व में गुरुकुल की टीम ने भाग लिया। कॉम्पटिशन में तहत भाषण के मुकाबले में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र प्रिंकल जोत ने द्वितीय और कविता पाठ में यश आर्य ने तृतीय स्थान हासिल किया और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। इन छात्रों को अम्बाला के डीईओ सुधीर कालड़ा और कार्यकारी बीईओ सतबीर सैनी ने क्रमशः 3100 और 2100 का नगद पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं का यह चौथा चरण था, इससे पूर्व इन प्रतियोगिता के तीन चरणों को पार करने वाले गुरुकुल के इन होनहार छात्रों का चयन राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता हेतु हुआ है।